Breaking News

रामगढ़ : श्री दिगम्बर मंदिर मैं दशलक्षण महापर्व आरंभ

  • मंदिर में सादगी के साथ मनाया जा रहा है महापर्व
  • महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की हुई पूजा

रामगढ़। रांची रोड स्थित श्री पारसनाथ जिनालय मै श्री दशलक्षण महापर्व सादगी के साथ रविवार की सुबह को आरंभ हुआ। महापर्व के पहले दिन आज उत्तम क्षमा धर्म का पूजा किया गया। फ़ेस्बुक live एंड ज़ूम के द्वारा श्री जी का जलाभिषेक एवं शांतिधारा live दिखाया गया। महापर्व के पहले दिन प्रथम अभिषेक रामगढ़ के देवेंद्र गंगवाल एवं रांची रोड के अशोक कुमार जैन के द्वारा कराया गया।वही शांतिधारा देवेन्द्र गंगवाल एवं अरिहंत द्वारा कराया गया। इस मौके पर बताया गया कि क्षमा सहनशीलता क्रोध को पैदा न होने देना।

क्षमा के गुणों का चिंतन करना उत्तम-क्षमा है

क्रोध पैदा हो ही जाए तो अपने विवेक से, नम्रता से उसे विफल कर देना। अपने भीतर क्रोध का कारण ढूंढना, क्रोध से होने वाले अनर्थों को सोचना, दूसरों की बेसमझी का ख्याल न करना। क्षमा के गुणों का चिंतन करना उत्तम-क्षमा है।संसार में प्रत्येक मानव प्राणी के लिए क्षमा रूपी शास्त्र इतना आवश्यक है कि जिनके पास यह क्षमा नहीं होती वह मनुष्य संसार में अपने इष्ट कार्य की सिद्धि नहीं कर सकता है। क्षमा यह आत्मा का धर्म है।इसलिए जो मानव अपना कल्याण चाहते हैं उन्हें हमेशा इस भावना की रक्षा करनी चाहिए। क्षमावान् मनुष्य का इस लोक और परलोक में कोई शत्रु नहीं होता है। क्षमा ही सर्व धर्म का सार है।

उत्तम क्षमा गुणों के समूह के साथ रहने वाली है

क्षमा ही सम्यग्दर्शन, ज्ञान, चारित्र रूप आत्मा का मुख्य सच्चा भंडार है। जैसे कि उत्तम क्षमा गुण गण सहयारी,उत्तम खम मुनि विंद पयारी, उत्तम खम बहुयन चिन्तामणि,उत्तम खम सपं जह मणि। उत्तम क्षमा गुणों के समूह के साथ रहने वाली है।अर्थात् उत्तम क्षमा के होने से अनेक गुण प्रगट हो जाते हैं। यह उत्तम क्षमा मुनियों को बड़ी प्यारी है। श्रेष्ठ मुनिजन इसका पालन करते हैं। यह उत्तम क्षमा विद्वानों के लिए चिन्तामणि है।अर्थात् चिन्तामणि रत्न के समान है। इच्छित पदार्थों के देने वाली है। इसी तरह विद्वानों को उत्तम क्षमा से इच्छित ज्ञानादिक प्राप्त होते है। ऐसी यह उत्तम क्षमा चित्त की एकाग्रता होने से उत्पन्न हो।कल उत्तम मार्दव का पूजा क्या जाएगा मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कल सोमवार को उत्तम मार्दव का पूजा किया जाएगा। लोग घरों के भीतर ही रह कर श्री दशलक्षण महापर्व मना रहे हैं।

Check Also

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने की बाबाधाम में पूजा, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

🔊 Listen to this मौके पर पूर्व श्रम नियोजन मंत्री राज पालिवार और बीजेपी के …