Breaking News

लोभ में आकर मनुष्य अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए बोलता है असत्य

  • श्री दिगंबर जैन मंदिरों में पांचवे दिन हुई उत्तम सत्य धर्म की पूजा

रामगढ़।श्री दिगंबर जैन मंदिर एवं श्री पारसवनाथ जिनालय मै दशलक्षण पर्व के पाचवे दिन उत्तम सत्य धर्म का पूजा पुरे विधि विधान के साथ किया गया।पंडित सुदेश जी जैन ने विधि सम्मत पूजा अर्चना कराया। श्री दशलक्षण पर्व के पांचवे दिन मंदिरों में जलाभिषेक सुशील चूड़ीवाल और रविंद्र कुमार ने कराया। वही शांति धारा विनोद सेठी एवं सुशील चूड़ीवाल ने कराया। मौके पर निर्वाण लड्डू श्रीमती अरुणा जैन और अशोक कुमार जैन द्वारा कराया गया।

पांचवे दिन हुई उत्तम सत्य धर्म की पूजा

मनुष्य अनेक कारणों से असत्य बोला करता है। उनमें से एक तो झूठ बोलने का प्रधान कारण लोभ है। लोभ में आकर मनुष्य अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिये असत्य बोला करता है।असत्य भाषण करने का दूसरा कारण भय है। मनुष्य को सत्य बोलने से जब अपने ऊपर कोई आपत्ति आती हुई दिखाई देती है। अथवा अपनी कोई हानि होती दिखती है। उस समय वह डरकर झूठ बोल देता है। झूठ बोलकर वह उस विपत्ति या हानि से बचने का प्रयत्न करता है।असत्य बोलने को तीसरा कारण मनोरंजन भी है। बहुत से मनुष्य हंसी मजाक में कोतूहल के लिये भी झूठ बोल देते हैं। दूसरे व्यक्ति को भ्रम में डालकर या हैरान करके अथवा किसी को भय उत्पन्न कराने के लिये या दूसरे को व्याकुलता पैदा करने के लिये झूठ बोल देते हैं। इसी से उनका मनोरंजन होता है।

इसके सिवाय क्रोध में आकर मनुष्य ऐसे कुवचन, गाली गलौज मुख से निकाल बैठता है। जिनको सुनकर जनता में क्षोभ फैल जाता है। निर्बल मनुष्य का हृदय तड़प उठता है। बलवान मनुष्य को वैसे दुर्वचन सुनकर क्रोध उत्पन्न हो जाता है।जिससे कि बहुत भारी दंगाफसाद हो जाता है। मारपीट हो जाती है, यहाँ तक कि मरने मारने की भी तैयारी हो जाती है।

तलवार का घाव तो मरहम पट्ठी से अच्छा हो जाता है।किंतु वचन का घाव अच्छा नहीं होता

अभिमान में आकर भी मनुष्य दूसरों को अपमानजनक असह्म वचन कह डालता है जिससे सुनने वाला यदि शक्तिशाली मनुष्य होता है तो वह भी उत्तर में उनसे भी अधिक अपमानकारक वचन कह डालता है। यदि सुनने वाला व्यक्ति कमजोर दीन दुःखी होता है तो उसका हृदय टुकड़े-टुकड़े हो जाता है।उसको मार पीट से भी अधिक दुख होता है। तलवार का घाव तो मरहम पट्ठी से अच्छा हो जाता है।किंतु वचन का घाव अच्छा नहीं होता। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कल उत्तम सोच धर्म का पूजा किया जायेगा।

Check Also

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने की बाबाधाम में पूजा, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

🔊 Listen to this मौके पर पूर्व श्रम नियोजन मंत्री राज पालिवार और बीजेपी के …