Breaking News

लोकडॉउन का पालन करते हुए सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया मोहर्रम

रांची/रामगढ़/गढ़वा। झारखंड में रविवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा सादगी पूर्वक मुहर्रम मनाया गया है। राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश में मोहर्रम का त्यौहार सादगी पूर्वक मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने आज इस मौके पर घरों में ही रहकर त्यौहार मनाया। छोटे-छोटे झुडों में मुस्लिम समाज के लोग अपने अपने मुहल्लों में निकल कर छोटी-छोटी तजिया निकाली।

लॉकडाउन को देखते हुए प्रशासन द्वारा मोहर्रम में भीड़ नहीं लगाने का आदेश होने के बावजूद बिना कर्बला गए।हसन हुसैन की याद में ताजिया का निर्माण कर अपने क्षेत्र में ही मुस्लिम धर्म के द्वारा मोहल्ले में भी ताजिया का प्रदर्शन किया गया। खेल का प्रदर्शन किया गया। वहीँ महिलाओं द्वारा सिरनी का फतेहा करा दुआ मांगी गई। वही मस्जिदों के निकट पुलिस प्रशासन की तैनाती भी दिखी।

Check Also

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने की बाबाधाम में पूजा, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

🔊 Listen to this मौके पर पूर्व श्रम नियोजन मंत्री राज पालिवार और बीजेपी के …