Breaking News

श्री दिगंबर जैन मंदिरों में श्री दशलक्षण पर्व के नौवें दिन उत्तम आकिचन धर्म की हुई पूजा

  • जैन समाज के लोग घरों में रखकर कर रहे हैं श्री दशलक्षण महापर्व की पूजा

रामगढ़। श्री दिगंबर जैन मंदिर रामगढ़ एवं श्री पारसवनाथ जिनालय रांची रोड मै दशलक्षण पर्व के 9 वे दिन उत्तम आकिंचन धर्म का पूजा पुरे विधि विधान के साथ किया गया।पंडित सुदेश जी जैन ने पूरे विधि सम्मत पूजा कराया। श्री दिगंबर जैन मंदिर रामगढ़ में सोमवार को जलाभिषेक जीवन मल पाटनी एवं रांची रोड मंदिर में श्रीमती इंद्रमणि देवी चूड़ीवाल ने कराया। वही रामगढ़ मंदिर में शांतिधारा संपत लाल चूड़ीवाल एवं रांची रोड मंदिर में राकेश पांड्या ने कराया।

आत्मा के अपने गुणों के सिवाय जगत में अपनी अन्य कोई भी वस्तु नहीं है
आत्मा के अपने गुणों के सिवाय जगत में अपनी अन्य कोई भी वस्तु नहीं है इस दृष्टि से आत्मा अकिंचन है। अकिंचन रूप आत्मा-परिणति को आकिंचन करते हैं।जीव संसार में मोहवश जगत के सब जड़ चेतन पदार्थों को अपनाता है। किसी के पिता, माता, भाई, बहिन, पुत्र, पति, पत्नी, मित्र आदि के विविध सम्बंध जोड़कर ममता करता है। मकान, दूकान, सोना, चाँदी, गाय, भैंस, घोड़ा, वस्त्र, बर्तन आदि वस्तुओं से प्रेम जोड़ता है। शरीर को तो अपनी वस्तु समझता ही है। इसी मोह ममता के कारण यदि अन्य कोई व्यक्ति इस मोही आत्मा की प्रिय वस्तु की सहायता करता है तो उसको अच्छा समझता है। उसे अपना हित मानता है।जो इसकी प्रिय वस्तुओं को लेशमात्र भी हानि पहुँचाता है उसको अपना शत्रु समझकर उससे द्वेष करता है।लड़ता है, झगड़ता है इस तरह संसार का सारा झगड़ा संसार के अन्य पदार्थों को अपना मानने के कारण चल रहा है।

जल में कमल की तरह से अपने आपको सबसे पृथक् समझे

अन्य पदार्थों की इसी ममता को परिग्रह कहते हैं। यदि भरत चक्रवर्ती के समान सुंदर लुभावने पदार्थों के रहते हुए भी उन पदार्थों से मोह ममता न हो।उनको अपना समझे जल में कमल की तरह से अपने आपको सबसे पृथक् समझे। यानी-संसार उनके चारों ओर हो तो हो।किन्तु उसके हृदय में अपनी आत्मा के सिवाय संसार की कोई जड़ चेतन वस्तु न हो। तो न उसके अन्तरंग में परिग्रह है न बहिरंग में कोई परिग्रह है।मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कल उत्तम ब्रह्मचर्य का पूजा किया जाएगा।

Check Also

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने की बाबाधाम में पूजा, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

🔊 Listen to this मौके पर पूर्व श्रम नियोजन मंत्री राज पालिवार और बीजेपी के …