Breaking News

चतरा : भद्रकाली मंदिर कीर्तन का 18वां वर्षगांठ सादगी से सम्पन

मंदिर में अनवरत जारी रहेगा कीर्तन

  • वर्षगांठ में उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालु के बीच प्रसाद का हुआ वितरण
  • 2002 से अनवरत हरे राम हरे कृष्ण कीर्तन है जारी
  • कोरोना का भेंट चढ़ा कीर्तन का वर्षगांठ
  • कीर्तन के संस्थापक राम सेवक सिंह व सूरज दास बाबा को दी गई श्रधांजलि

अजय चौरसिया

इटखोरी। प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर स्थित नागा कुटिया में संचालित अनवरत हरिकिर्तन का 18 वां वर्षगांठ सोमवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। आयोजित वर्षगांठ के मौके पर कीर्तन के संस्थापक राम सेवक सिंह व बाबा सूरज दास के तश्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रधांजलि दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति प्रदान किया।

कोरोना को लेकर स्वामी श्यामानंद जी महाराज वर्षगांठ में शामिल नही हो सके। सरकार के आदेश को ले वर्षगांठ सादगी से मनाई गई। जिसमें लोग सामाजिक दूरी व फेस मास्क लगाकर पहुचें थे। मौके पर श्याम प्रसाद सिंह ने कहा कीर्तन के 18 वर्ष पूरे हो गए। पर अब तक कीर्तन मंडली का रजिस्ट्रेशन नही हुआ। कहा मंदिर का भव्यता दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। ऐसे कीर्तन से कुछ नही होगा। सरकार के नजर में आने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

कीर्तन मंडली के अध्यक्ष शिव सेवक सिंह ने कहा अपनी-अपनी जिम्मेवारी निभाये सबकुछ सामान्य हो जाएगा। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए कई उदाहरण दी। हरिश्चन्द्र सिंह ने मंच संचालन किया। साथ ही कई महत्पूर्ण बातें कही। गीता और रामायण पर चर्चा किया गया। कीर्तन में एक साल के आय-व्यय का हिसाब किताब सार्वजनिक किया गया।अंत में उपस्थित लोगों के बीच भंडारा में बने महाप्रसाद का वितरण किया गया। कीर्तन से चतरा जिले में शांति का वातावरण बना है। वर्षगांठ में सभी ने कहा अनवरत संकीर्तन जारी रहेगा।

नई कीर्तन कमिटी का गठन, पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

वर्षगांठ में कीर्तन कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमें अध्यक्ष शिव सेवक प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह, रामफल सिंह, सचिव श्याम प्रसाद सिंह, उपसचिव डोमन राणा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, प्रधान संरक्षक सीताराम सिंह व मीडिया प्रभारी अजय चौरसिया को सर्वसमिति से चुना गया। जिसमें 21 लोगों का नाम सदस्य में जोड़ा गया है। जिसमे देव कुमार सिंह, सुखदेव बरई, रामजीवन सिंह, कपिलदेव सिंह, सुग्रीवन सिंह, कैलास सिंह, बीरेंद्र सिंह, गुड़न सिंह, शिवकुमार सिंह, भोला सिंह, सीताराम दांगी, संतोष दांगी समेत को बनाया गया है।

मौके पर रहे उपस्थित

मौके पर, नागेंद्र सिंह, सन्यासी शंकर चंद्रवंशी, भोला सिंह, बीरबल पांडेय, कैलाश सिंह, संत सिंह, मनीष चंद्रवंशी, शिवकुमार सिंह, संतोष सिंह, बिनोद सिंह, कपिलदेव सिंह, आदित्य सिंह समेत बडी संख्या में कीर्तन कमिटी के सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Check Also

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने की बाबाधाम में पूजा, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

🔊 Listen to this मौके पर पूर्व श्रम नियोजन मंत्री राज पालिवार और बीजेपी के …