Breaking News

झड़प के बीच राहुल गांधी गिर पड़े, राहुल व प्रियंका गांधी को जीप में बैठाकर साथ ले गयी पुलिस

  • जिस जीप में राहुल व प्रियंका को बैठाया गया उस जीप के ऊपर कांग्रेस कार्यकर्ता चढ़ गए हैं और चारों तरफ से जीप को घेर लिया

हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के लिए जाने के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प के बीच राहुल गांधी गिर पड़े, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। वहीं, राहुल गांधी के गिरने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। कुछ देर तक कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की जारी रही, बाद में पुलिस ने फिर से मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल हालात काबू में हैं, लेकिन रुक-रुक कर पुलिस और कार्यकर्ताओं की बीच झड़प हो रही है।  यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस की जीप में बैठाए गए राहुल गांधी व प्रियंका को लेकर पुलिस की जीप हुई रवाना, जीप को रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए हैं। हिरासत में लिए गए राहुल व प्रियंका गांधी को पुलिस ने गाड़ी में बैठाया लिया है। जिस जीप में राहुल व प्रियंका को बैठाया गया उस जीप के ऊपर कांग्रेस कार्यकर्ता चढ़ गए हैं और चारों तरफ से जीप को घेरी लिया है।  जीप के छत पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता। पुलिस के लिए स्थिति पर काबू पाना हुआ मुश्किल. हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दीपेंद्र हुड्डा और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इससे पहले बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस नेताओं का काफिला डीएनडी टोल प्लाजा को पार कर गया। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू व जतिन प्रसाद के साथ करीब 250 वाहनों का काफिला हाथरस जाने के लिए निकला। पुलिस इस काफिले को डीएनडी से ही वापस कराने की तैयारी में थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस काफिले को वापस नहीं कर पाई, इसके बाद राहुल-प्रियंका का काफिल नोएडा-ग्रेटर नोएडा से होता हुआ हाथरस की ओर बढ़ गया।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …