Breaking News

मुंबई में ED के कार्यालय पहुंची रिया चक्रवर्ती

प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय में अधिकारी कर रहे हैं पूछताछ

रिया से तीन बिंदुओं पर हो रही है पूछताछ

मुंबई। बहुचर्चित सुशांत सिंह केस के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती को संबंध जारी किया था। जिसके बाद आज शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में दोपहर को पहुंच गयी हैं। ख़बरों के अनुसार रिया के CA भी ED के सामने पेश हैं। फिलहाल रिया से पूछताछ जारी है।खबर है कि रिया के साथ ED के दफ्तर में उनके पिता-भाई मौजूद हैं। इन सभी से मनी लॉन्ड्रिंग पर पूछताछ जारी है।गौरतलब है कि इसके पहले भी रिया के CA ने बारिश का हवाला देते हुए उन्होंने आने से मना कर दिया था। वहीं रिया से पहले ईडी सीए से इसलिए पूछताछ करना चाहती थी।अब रिया के CA भी ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं। अब देखना यह है कि इस जांच में और क्या क्या खास बात निकल कर बहार आती है। गौरतलब है कि रिया कि प्रॉपर्टी देखि जाए तो मुंबई के खार में है। जिसे 85 लाख में खरीदा गया एक फ्लैट है। इस प्रॉपर्टी के लिए जहाँ 25 लाख की डाउन पेमेंट की गई थी, वहीं 60 लाख का हाउसिंग लोन भी लिया गया था। दूसरी प्रॉपर्टी रिया के पिता के नाम पर है जो कि 2012 में 60 लाख रुपये में खरीदी गई थी। 2016 में इस प्रॉपर्टी का पोजेशन पैराडाइज ग्रुप बिल्डर ने उन्हें दिया था। वही जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय में रिया चक्रवर्ती से तीन चरणों में पूछताछ की जा रही है।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …