Breaking News

क्रैश लैंडिंग से पहले पायलट ने दो बार लैंडिंग की कोशिश की थी

केरल में हुए विमान हादसे के बाद अब इस बात को खोजने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इस दुर्घटना का कारण क्या था। इस सवाल के जवाब तलाशने की कोशिश हो रही है कि आखिर घटना की असल वजह क्या थी और हादसे से पहले क्या हुआ था। ये तो ब्लैक बॉक्स से पता चल ही जाएगा, लेकिन फिलहाल ये पता लगाया गया है कि कोझिकोड में रनवे पर क्रैश लैंडिंग से पहले पायलट ने दो बार इसकी लैंडिंग की कोशिश की थी। एयर इंडिया के पायलट ने दो बार उतरने की कोशिश की थी।

टेलविंड की वजह से हुई परेशानी

एयर इंडिया के पायलट कैप्टन डीवी साठ, जिनकी केरल विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई है, उन्होंने शुक्रवार शाम कोझिकोड में टेबलटॉप रनवे पर अंतिम लैंडिंग से पहले दो बार लैंडिंग की कोशिश की थी। जानकारी के मुताबिक केरल में टेलविंड की वजह से पायलटों ने दो बार लैंडिंग टाली थी।डीजीआई के एक वरिष्ठ जांचकर्ता ने बताया कि मौसम के राडार के अनुसार एयर इंडिया का प्लेन रनवे 28 पर उतरने वाला था, लेकिन जब पायलटों को मुश्किल हुई तो उन्होंने दो बार चक्कर लगाए और रनवे 10 पर विपरीत दिशा से आए और इसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विजिबिलिटी 2,000 मीटर थी

DGCA के अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस IX-1344, B737 दुबई से कालीकट वंदे भारत मिशन उड़ान के तहत आ रही थी। इस विमान में कुल 190 यात्री सवार थे। विजिबिलिटी 2,000 मीटर थी और बारिश की सूचना दी गई थी। लैंडिंग के दौरान विमान पूरी रफ्तार में था। इसके बाद विमान की रनवे 10 पर क्रैश लैंडिंग हुई।गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम केरल के कोझिकोझ एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा हुआ। इस हादसे में पायलट और को-पायलट समेत 18 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया का यह विमान दुबई से कोझीकोड आ रहा था। विमान रनवे पर फिसल गया और इसके वह दो टुकड़ों में बंट गया।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …