Breaking News

राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता के लिए 8 सदस्यीय टीम रवाना, 19 से 21 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में लेंगे भाग

फ़ोटो

जामताड़ा : झारखंड राज्य थ्रो बॉल संघ के तत्वाधान में जामताड़ा जिला थ्रो बॉल संघ द्वारा आगामी राष्ट्रीय स्तरीय जूनियर एवं सीनियर थ्रो बॉल प्रतियोगिता 19 से 21 मार्च तक वासुदेव चंद्राकर क्रिकेट स्टेडियम छत्तीसगढ़ में आयोजित की जाएगी। जिसमें जामताड़ा जिला से पुरुष वर्ग में 6 एवं महिला वर्ग में 2 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

जिला में निरंतर खेल के प्रति खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। थ्रो बॉल में इससे पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी है। जामताड़ा जिले से दो स्वर्ण पदक विजेता है, जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और जामताड़ा जिला का नाम रोशन किया है। खेल के विकास के लिए जिला में तरह-तरह खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे जिले के गांव व प्रखंड स्तर के खिलाड़ियों का सहयोग मिल सके एवं अपनी प्रतिभा को निखार सके।

मौके पर मौजूद जिला थ्रो बॉल संघ के अध्यक्ष रोहित साव ने कहा सभी जामताड़ा एक छोटा जिला है। खेल के सीमित संसाधन रहने के बाद भी जिले के खिलाड़ी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन का सहयोग मील तो खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

खिलाड़ियों को वॉलीबॉल संघ सचिव विवेक रजक, अभिषेक दुबे, जिला एथलेटिक संघ सचिव सरोज यादव, राजीव साव, मलय मंडल ने बधाई दी।

चयनित खिलाड़ी का नाम

दीपक कुमार रजक, साहिब मंडल, जीत दुबे, सूरज सेन, पूनम कुमारी, अंशु कुमारी, राजशेखर शर्मा, राजीव सिंह

Check Also

नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का जलवा बरकरार,जीता स्वर्ण

🔊 Listen to this रांची वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत रांची l …