Breaking News

बंदूकधारी ने 20 लोगों को गोलियों से भून डाला

ऊगाडूगू। पश्चिम अफ्रीका के लैंड लॉक देश बुर्किना फासो में एक बंदूकधारी ने कम से कम 20 लोगों को मार डाला। हमलावर पशु बाजार में घुस आया और अंधाधुंध गोलियां चलाईं। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना देश के पूर्वी इलाके में एक गांव में हुई। घटना के बाद प्रांतीय गवर्नर ने संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और सेना को जांच में पूरा सहयोग देने की अपील की है।

देश में जिहादियों और स्थानीय नागरिक सेना के बीच काफी समय से संघर्ष चल रहा है। पिछले साल करीब 2,000 लोगों की जान गई थी। दस लाख लोग बेघर भी हो गए थे। इस साल पूर्वी इलाके में हमलों में 75 फीसद की वृद्धि हुई है। आंतरिक सुरक्षा से संबंधित एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त के पहले हफ्ते में ही संघर्ष की 11 घटनाएं हो चुकी हैं। विशेषज्ञों ने हालात बिगड़ने को लेकर आगाह किया है।

बीते दिनों द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बुर्किना फासो के एक कस्बे में बीते आठ महीनों में सुरक्षा बलों ने कम से कम 180 लोगों की हत्या करके उनके शव को यहां के खेतों और सड़कों के किनारे जंगलों और पुलों के नीचे फेंके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादियों और डाकुओं ने पिछले चार वर्षों में हजारों लोगों की हत्याएं की हैं। इस अराजकता के कारण 10 लाख पलायन करने को मजबूर हुए हैं।

उधर सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में शनिवार को एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में आठ सैनिकों की मौत हो गई है जबकि 14 अन्‍य घायल हुए हैं। आतंकी संगठन अल-शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आत्मघाती हमलावर ने शहर के वर्ता नवादा जिले में नवनिर्मित स्टेडियम के समीप स्थित सैन्य अड्डे के गेट पर विस्फोटकों से भरे ट्रक से धमाका कर दिया।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …