Breaking News

बंगाल में हिंसा जारी, दो और लोगों की हत्या,  तृणमूल पर हत्या का आरोप

  • भाजपा का 12 बंद आज

कोलकाता। बंगाल में गुरुवार को प्रथण चरण के मतदान का शोर तो थम गया, लेकिन हिंसा जारी है। राज्य के दो अलग-अलग क्षेत्रों से दो और लोगों की हत्या कर दिए जाने की घटना प्रकाश में आई है। पहली घटना नदिया जिले के शांतिपुर थानांतर्गत नृसिंहपाड़ा में घटी। यहां केले के बगान से दो युवकों का शव बरामद हुआ। शव पर चोट और कटे के कई निशान मिले हैं। उनकी पहचान दीपंकर  विश्वास (35) और प्रताप वर्मन (24) है। दोनों नृसिंहपाड़ा चारा और बर्मनपाड़ा के रहने वाले थे। दोनों पेशे से दिहाड़ी मजदूर थे। परिजनों की मानें तो बुधवार को दीपंकर अपनी मोटरसाइकिल लेकर प्रताप के साथ निकला था। रात में घर नहीं लौटे तो अगले दिन यानी गुरुवार को उनकी तलाश शुरू हुई। बाद में केला बगान से दोनों का शव बरामद हुआ। परिजनों की मानें तो दोनों का किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं था। लेकिन भाजपा ने दोनों को पार्टी कार्यकर्ता करार देते हुए तृणमूल कांग्रेस पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया।

साथ ही शुक्रवार को 12 घँटा शांतिपूर बंद की भी घोषणा की। दूसरी ओर पश्चिम पांडुवेश्वर में गुरुवार को जामवाद बेनेडी इलाके में बम धमाके में एक तृणमूल समर्थक की मौत हो गई। उसका नाम शरवन चौधरी है। पांडुरेश्वर के भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या के इरादे से तृणमूल कार्यकर्ता बम बना रहा था। विस्फोट हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आंडाल थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …