Breaking News

बरकाकाना के छात्र कुमार गौरव ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

रामगढ़। झारखंड सरकार द्वारा रांची में आयोजित तीन दिवसीय 14 राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यपाल द्रोपती मुर्मू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया 3 दिनों तक चलने वाले बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीआईसी बस्ती निवासी श्रीनारायण उच्च विद्यालय के छात्र कुमार गौरव ने प्रतिभागियों को मात देकर कांस्य पदक अपने नाम करने में कामयाबी पाया है।

पदक जीतकर वापस लौटने के बाद रामगढ़ जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी,सचिव शशि पांडे, उपाध्यक्ष दीपक सिंह टाइगर ने सभी खिलाड़ियों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य का कामना किया। रामगढ़ जिला से मेडल जीतने वालों में श्वेता कुमारी कांस्य पदक, रोशनी कुमारी रजत पदक, कुमार गौरव कांस्य पदक प्राप्त किया। श्री नारायण उच्च विद्यालय के प्राचार्य प्रताप रंजन ने कुमार गौरव को पदक जीतकर वापस आने पर उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार की तरफ से हर संभव मदद कुमार गौरव को किया जाएगा। बाकी क्षेत्र व विद्यालय के नाम रोशन हो सके।

Check Also

नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का जलवा बरकरार,जीता स्वर्ण

🔊 Listen to this रांची वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत रांची l …