Breaking News

बीमारी हो या व्यापार, कारोबार हर समस्या से निपटने के लिए हम जुटे हुए – माेदी

अंडमान और निकोबार के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अंडमान और निकोबार के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं। पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का यह संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम किया जा रहा है। देश में कोरोना संकट को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि बीमारी हो या व्यापार, कारोबार हर समस्या से निपटने के लिए हम जुटे हुए हैं। हमारे सभी वैज्ञानिक इस काम में लगे हुए हैं।  इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 22.18 करोड़ भोजन पैकेट वितरित किए गए। जरूरतमंदों को 5.4 करोड़ राशन किट भी प्रदान की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने कोरोना संकट के दौरान SHG और महिला मंडल तैयार किए और हमने अब तक 7 करोड़ फेस मास्क वितरित किए हैं। 58 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं ने PM-CARES फंड मिशन में भी भाग लिया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने जब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज दिया, तो यूएन ने भी इसकी सराहना की। 80 करोड़ की जनता, जो इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी में थी, उन लोगों के लिए भी आपने 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो दाल की निशुल्क व्यवस्था की।

अंडमान में विकास के कार्य तेजी से पूरे किेए जा रहे हैं

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश का शौभाग्य है कि हमारे पास अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग चीजें हैं। जिनकों हम विकसित कर सकते हैं, जैसे हम अंडमान निकोबार से सी प्रोडक्ट्स, कोकोनट प्रोडक्ट्स जैसे उद्योगों को हम बल देने वाले हैं। अंडमान और निकोबार के कार्यकर्ताओं संग संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र के युवाओं के लिए कई उच्च शिक्षा संस्थान (Higher Educational Institutions) बनाए गए हैं। आइलैंड का जीवन आसान बनाने के लिए, वहां खुशहाली लाने के लिए जो भी जरूरी काम है, वो तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।

अंडमना और निकोबार की धरती को पीएम मोदी ने किया प्रणाम

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन को धार देने वाली, वीर सावरकार और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे आजादी के अनेक तपस्वियों से जो धरती जुड़ी हुई है, ऐसी पुण्य स्थली को मैं वंदन करता हूं।कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी हो या अन्य कोई समस्या, हम सभी को मिलकर काम करना होगा और लोगों से जुड़े रहना होगा। इस कोरोना संकट के दौरान सभी को सहायता प्रदान करनी है।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …