Breaking News

सुशांत केस में रिया से 10 घंटे हुई पूछताछ

मुश्किल में फंसती दिख रही हैं रिया चक्रवर्ती

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत  के केस में  प्रवर्त्तन निदेशालय  मनी लॉन्‍ड्र‍िंग के ऐंगल से जांच कर रहा है। इस मामले में सोवमार को रिया से दोबारा पूछताछ हो रही है। उससे 10 घंटे पूछताछ की गयी। रिया के साथ ही उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शौविक चक्रवर्ती से भी मुंबई स्‍थ‍ित ईडी दफ्तर में सवाल जवाब किया जा रहा है। इस बीच रिया की पूर्व मैनेजर और सुशांत की बिजनस मैनेजर रह चुकीं श्रुति मोदी भी ईडी दफ्तर पहुंची हैं। श्रुति मोदी का नाम सीबीआई ने भी अपनी एफआईआर में शामिल किया है।

रिया और श्रुति से दूसरी, तो शौविक से तीसरी बार पूछताछ
रिया चक्रवर्ती से इससे पहले शुक्रवार को पूछताछ हुई थी। शुक्रवार को ही श्रुति मोदी से भी ईडी ने सवाल-जवाब किए थे। जबकि रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती सोमवार को तीसरी बार ईडी के सामने पेश हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को और फिर रविवार को शौविक से पूछताछ हुई। रविवार को शौविक से ईडी ने 18 घंटे सवाल-जवाब किए हैं। शौविक सुशांत संग कंपनियों में हिस्‍सेदार थे। रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से इस मामले में पहली बार पूछताछ हो रही है। आरोप हैं कि पिछली पूछताछ में रिया ने ईडी के कुछ सवालों का जवाब नहीं दिया था। माना जा रहा है इस बार और गहराई से सख्त पूछताछ हो सकती है। रिया से उनकी प्रॉपर्टी और आमदनी के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।

सुबह करीब 10:30 बजे ईडी दफ्तर पहुंचीं रिया
रिया चक्रवर्ती अपने घर से करीब 10:30 बजे भाई और पिता के साथ ईडी दफ्तर पहुंचीं। पिछली बार की तरह ही इस बार भी उन्‍होंने बाहर जमा मीडिया से कोई बात नहीं की और सीधे दफ्तर के भीतर चली गईं। रिया, शौविक, इंद्रजीत चक्रवर्ती और श्रुति मोदी, इन चारों को अलग-अलग कमरों में बिठाकर पूछताछ की जा रही है।

 

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …