Breaking News

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 66999 नए मामले सामने आए, 942 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी लगातार जारी है। गुरुवा को फिर एक दिन में संक्रमित मरीजों के नए मामले ने नया रिकॉर्ड बनाया। बुधवार को 66,999 नए मामले सामने आए। यह छठा दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 23 लाख 96 हजार के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 17 लाख के करीब पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है।

गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 942 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 47,033 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 23,96,637 हो गए हैं, जिनमें से 6,53,622 लोगों का उपचार चल रहा है और 16,95,982 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …