Breaking News

कांग्रेस विधायक ने भाजपा नेताओं के कोरोना पॉजिटिव पर खड़ा किया सवाल

पॉजिटिव नेताओं की रिम्स में इलाज करने की रखी मांग

जनता से दूर व बहना बना कर काम नही करने का लगाया आरोप

जामताड़ा।कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा नेताओं पर तंज कसा है। भाजपा नेता मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने पर सवाल खड़ा किया है। कहा है कि भाजपा जनता से दूर रहने के लिए ही कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। जनता का काम किया नही। ऐसे में भाजपा नेता मंत्री कोरोना के नाम पर बिल में छुपने का काम कर रहे हैं। कहा कि कोरोना निश्चित रूप से महामारी है। लेकिन भाजपा नेता मंत्री इसे कोरोना को स्टेटस सिम्बल बना लिया है। कोरोना के नाम पर जनता से दूर भागने का हथकंडा अपनाया जा रहा है।

भाजपा विधायक रणधीर सिंह पर कसा तंज

डॉ इरफान ने सारठ जे विधायक रणधीर सिंह और तंज कसा है। कहा है कि अगर वाकई में रणधीर सिंह कीरोना पॉजिटिव है तो रिपोर्ट दिखाएं। रिम्स में भर्ती हो जाएं। कहा कि सरकार कोरोना ओर दिन रात काम कर काबू पा रही है। लेकिन जनता दो डराने के लिए येलोग खुद को कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। डॉक्टर भी आम गरीब मरीजों को अस्पतालों में देख नही रहे हैं। अस्पताल बंद कर रखे हुए हैं। भाजपा को चाहिए नाटक बंद कर गरीबों के लिए अस्पताल खुलवाएं। ताकि गरीबों को अन्य बीमारी से मौत रुके।

जनता के बीच पैदा कर रहे डर का माहौल
विधायक ने कहा कि वह रात दिन काम कर रहे हैं, लेकिन कोई कोरोना नही हो रहा है। लेकिन भाजपा को कोरोना हो रहा है, ये सौचने वाली बात है। इस पर शौध की जरूरत है। ये सिर्फ जनता से दूर रहने का प्लान है। कोरोना है तो घर पर क्यों। रिम्स जाएं। वहां बेहतर इलाज होता है। 24 घंटे डॉक्टर की निगरानी में रहेंगे।
इन्हें जनता के समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं और ना ही उनके दुख दर्द से कोई मतलब। इसलिए इन्हें बैठे-बैठे ऐसा मुद्दा मिल रहा जिससे यह लोग जनता से भी दूर रह रहे हैं और घरों में आराम भी कर रहे।

कोरोना से कम अन्य बीमारी से हो रही मौत

विधायक ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से कम एवं अन्य बीमारियों से लोगों की ज्यादा मौतें हो रही है। कोरोना का भय दिखाकर डॉक्टर भी मरीज को भर्ती करने से कतरा रहे हैं। डॉक्टर इलाज भी नहीं कर रहे। भाजपा नेता को चाहिए कि वह सभी अस्पतालों को खोलने की मांग करें ताकि गरीबों का इलाज सही से हो सकें। परंतु यह लोग यहां भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग किया कि ऐसे भाजपा नेताओं को अविलंब आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करें और इनका इलाज कराएं।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …