Breaking News

धोनी का फेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बने – हेमंत सोरेन

रांची । मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद कहा कि देश और झारखण्ड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हम सबके चहेते झारखण्ड का लाल माही को नीली जर्सी पहने अब नहीं देख पायेंगे।

लेकिन देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। मैं मानता हूँ। हमारे माही का एक फ़ेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बने। बीसीसीआई से अपील करना चाहूँगा। माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाये, जिसकी मेजबानी पूरा झारखण्ड करेगा।

झारखंड की शान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं – रघुवर दास

वहीं पूर्व  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अपने खेल और व्यवहार से अलग पहचान बनाने वाले झारखंड की शान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।

क्रिकेट जगत और भारतीय टीम को आपकी कमी काफी खलेगी। देश को कई कप जीताने वाले हमारे प्यारे माही को दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।

Check Also

नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का जलवा बरकरार,जीता स्वर्ण

🔊 Listen to this रांची वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत रांची l …