Breaking News

धौनी को शुरू से रहा है बाइक और खेती का शौक

भारतीय क्रिकेट के सबसे चमकते सितारों में से एक महेंद्र सिंह धौनी को क्रिकेट के साथ-साथ और भी बहुत कुछ पसंद है। संन्यास की घोषणा के बाद से लोग उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में यह बताना दिलचस्प है कि धौनी को क्रिकेट के अलावा और भी बहुत कुछ आता है। वह अपना अधिकांश समय बल्ले के अलावा गेंद के साथ बिताना पसंद करते हैं।

वह बाइक के बेहद शौकीन हैं। एक से एक महंगी बाइक पर रांची की सड़कों पर सवारी करती उनकी तस्वीरें अक्सर सुर्खियां बटोरती रही हैं। धौनी के करीबी लोगों की मानें तो उन्हें पशु पक्षियों से भी बेहद प्रेम है। कुत्ते से लेकर दूसरे कई पशु पक्षियों के साथ महेंद्र सिंह धौनी को समय काटना अच्छा लगता है। क्रिकेट की व्यस्तताओं के बीच समय निकालकर अक्सर वह अपनी रुचि पूरी करते रहते हैं। इसके अलावा नौकरी के तौर पर उन्हें सेना में भर्ती होने की इच्छा रही है।

भारतीय रेलवे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले महेंद्र सिंह ने सेना में योगदान देकर अपनी यह इच्छा भी पूरी की। इन दिनों महेंद्र सिंह धौनी को बागवानी और कृषि करते हुए भी देखा जा रहा था। वह क्रिकेटर के साथ-साथ एक परिपक्व किसान के रूप में भी नजर आते हैं। इसके लिए उन्होंने एक फार्म हाउस भी बनाया है। कपड़े में महेंद्र सिंह धौनी को टी-शर्ट और जींस पहनना सबसे ज्‍यादा अच्छा लगता है।

Check Also

नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का जलवा बरकरार,जीता स्वर्ण

🔊 Listen to this रांची वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत रांची l …