Breaking News

बिडेन ने किया एच-1बी वीजा प्रणाली में सुधार का वादा

वाशिंगटन। अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व उप राष्ट्रपति रहे जो बिडेन ने सत्ता में आने पर भारतीयों के लिए विशेष मायने रखने वाली एच-1बी वीजा प्रणाली में सुधार और ग्रीन कार्ड धारकों के लिए देश-कोटा को भी खत्म करने का वादा किया हैं।


श्री बिडेन ने रविवार को कहा कि यदि वह चुनाव जीतते है तो एच-1बी वीजा प्रणाली में बदलाव और सुधार करने के प्रति काम करेंगे।
एच-1बी वीजा दरअसल एक गैर-आप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विशेष व्यवसायों में विदेशी कर्मचारियों को नौकरी पर रखने और नियुक्त करने की अनुमति देता है जिसमें आईटी क्षेत्र के रूप में सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। अमेरिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों योग्य कर्मचारियों को नौकरी देने के लिए एच-1बी वीजा पर अत्यधिक निर्भर रहती हैं।


इसके अलावा उन्होंने भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका में भारतीय वोटरों को लुभाने के लिए परिवार आधारित वीजा प्रणाली का समर्थन और धार्मिक कार्यकर्ता वीजा के लिए प्रकिया को सुव्यवस्थित करने की बात कही।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …