Breaking News

विधायकों पर राजद की कार्रवाई:फराज फातमी, महेश्वर यादव और प्रेमा चौधरी राजद से निकाले गए

  • तीनों विधायक पार्टी से नाराज चल रहे थे और उनका राजद से निकाला जाना तय माना जा रहा था
  • बिहार विधानसभा चुनाव करीब देख लालू ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को तीनों विधायकों को बाहर करने का आदेश दिया

पटना । चुनावी साल में राजद ने बड़ी कार्रवाई की है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर तीन विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। गायघाट से विधायक महेश्वर प्रसाद यादव, पातेपुर से प्रेमा चौधरी और केवटी विधायक फराज फातमी को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

तीनों विधायकों पर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल रहने का आरोप है।

तीनों नेताओं को बाहर करने के पीछे क्या है वजह?

फराज फातमी
फराज फातमी पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी के बेटे हैं। पिछले साल अशरफ दरभंगा या मधुबनी लोकसभा टिकट की मांग कर रहे थे। टिकट नहीं मिलने की वजह से वे नाराज हो गए और कुछ महीने बाद राजद छोड़ दिया। उनके छोड़ने के बाद से ही यह तय माना जा रहा था कि बेटे फराज भी जल्द राजद छोड़ देंगे।

इसी साल 14 जनवरी को जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में भी फराज शामिल हुए थे। तब यह मामला तय माना जा रहा था कि देर-सवेर फराज का राजद छोड़ना तय है। वे पार्टी छोड़ते इससे पहले ही राजद ने उन्हें बाहर कर दिया। पूरी संभावना है कि वे पिता के नक्शे कदम चलते हुए जदयू का दामन थामेंगे।

प्रेमा चौधरी
पातेपुर क्षेत्र से विधायक प्रेमा चौधरी का भी राजद छोड़ना तय माना जा रहा था। इसी साल जनवरी में बने मानव श्रंखला में वह शामिल हुई थी। मानव श्रृंखला में शामिल होने पर राजद ने आपत्ति भी जताई थी। तब उन्होंने कहा था कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए मुझे जो करना पड़े मैं करूंगी। बगावती तेवर से यह साफ हो गया था वह राजद में नहीं रहना चाहती हैं। यह तय माना जा रहा है कि प्रेमा चौधरी भी जल्द जदयू का दामन थाम लेंगी।

महेश्वर यादव
महेश्वर यादव पार्टी के अंदर चल रहे गतिविधियों से काफी नाराज थे। इसको लेकर वह कई बार आवाज उठा चुके थे। यह तय था कि उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। राजद सही वक्त का इंतजार कर रही थी। फराज और प्रेमा चौधरी के साथ महेश्वर यादव के खिलाफ भी पार्टी ने बड़ी कार्रवाई कर दी।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …