Breaking News

धौनी राजनीति का हो गए हैं शिकार : इरफान

धौनी के अचानक सन्यास के फैसले पर विधायक इरफान अंसारी हुए भावुक

जामताड़ा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास के फैसले पर विधायक डॉ इरफान ने भाजपा पर दवाब का आरोप लगया है। उसे राजनीतिक शिकार बताया है। जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाले महेंद्र सिंह धोनी द्वारा अचानक संन्यास लेने पर काफी भावुक दिखे। कहा की अब भी माही में काफी क्रिकेट बचा है।

वे पूरी तरह से शारीरिक और मानसिक रूप से फिट है। यही कारण है कि माही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उपलब्ध है और अभी 5 साल और क्रिकेट खेलेंगे। उनकी फिटनेस युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।

परंतु जिस प्रकार माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया वो थोड़ा समझ से परे है। कहीं ना कहीं माही राजनीति का शिकार हो गए। धोनी को क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट कि किसी भी कैटेगरी में जगह नहीं दे कर बीसीसीआई ने साफ साफ इशारा कर दिया था।

बीसीसीआई के इस फैसले के बाद से ही माना जा रहा था कि धोनी का अब राष्ट्रीय टीम में खेलने का रास्ता मुश्किल हो गया है। कहीं ना कहीं माही भाजपा की राजनीति का शिकार हो गए। गृह मंत्री अमित शाह के बेटे एवं बीसीसीआई सचिव जय शाह के दबाव में धोनी का नाम कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हटाया गया।

धोनी से किया आग्रह

विधायक ने महेंद्र सिंह धोनी से भी उनके संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह किया है। क्योंकि पूरा भारत अब भी धोनी को क्रिकेट खेलते देखना चाहता है।

धोनी प्रतिभा के धनी है और इनके नेतृत्व में भारत ने तो विश्वकप जीतने का भी काम किया।

Check Also

नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का जलवा बरकरार,जीता स्वर्ण

🔊 Listen to this रांची वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत रांची l …