Breaking News

अजय माकन बने कांग्रेस के प्रभारी महासचिव, तीन सदस्यीय कमेटी का गठन

जयपुर।  राजस्थान में सियासी संकट के बाद कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस ने रविवार को राजस्थान में अविनाश पांडे की जगह अजय माकन को तत्काल प्रभाव से प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। इसके अलावा कांग्रेस ने तीन सदस्यीय एक कमेटी का भी गठन किया है। इसमें अजय माकन, अहमद पटेल व केसी वेणुगोपाल को शामिल किया गया है। अजय माकन का जन्म 12 जनवरी, 1964 को दिल्ली में हुआ था।

अजय माकन सेंट जेवियर्स स्कूल, दिल्ली के छात्र थे। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान (ऑनर्स) में स्नातक किया है। उन्होंने राधिका माकन से शादी की। उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटा और दो बेटियां है।

अजय माकन का सियासी सफर

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने 1993 में राजौरी गार्डन से पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद वे 1998, और 2003 में भी विधायक चुने गए। 2004 के आम चुनाव में माकन ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के लिए कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और तत्कालीन मौजूदा कैबिनेट मंत्री जगमोहन को हराया। 2009 के आम चुनाव में उन्होंने इसी सीट से फिर जीत दर्ज की। उन्हें गृह राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। 2011 में माकन को 2010 के राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के बाद खेल और युवा मामलों के मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 2012 में आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। 2014 के आम चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार मीनाक्षी लेखी से माकन हार गए थे।

2015 के दिल्ली चुनाव में अजय माकन को कांग्रेस ने अपनी प्रचार समिति की कामन सौंपी. माकन को दिल्ली के तेजतर्रार नेता के रूप में पहचाना जाता है। माकन 39 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के स्पीकर बने थे। अजय माकन को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …