Breaking News

सुशांत की मौत , हार नहीं मानेंगे जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती- स्वामी

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार मुखर भाजपा के नेता सुब्रह्ममण्यम स्वामी ने एक बार फिर इस मामले को लेकर अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार, मुंबई पुलिस और बॉलीवुड तीनों पर तीखे हमले किए हैं और कई गंभीर सवालों के जवाब मांगे हैं।भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रह्मण्यम स्वामी ने रविवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में एक और ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये निशाना साधते हुए कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत की हत्या बॉलीवुड, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के लिए वाटरलू और वाटरगेट है।’

सैमुअल के नदारत रहने पर भी सवाल उठाए

भाजपा नेता स्वामी ने रविवार को ट्वीट में कहा कि सीट बेल्ट बांध लें, चूंकि हम उड़ान भरके बमबारी करने वाले हैं। हम इस मामले में तब तक हार नहीं मानेंगे जब तक कि करते रहेंगे जब तक कि दोषियों को सजा नहीं मिलती। वयोवृद्ध नेता ने सुशांत की मौत के बाद दो एंबुलेंस के आने पर उनके सहायक सैमुअल के नदारत रहने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दो एंबुलेंस क्यों आईं थी? उन्हें किसने बुलाया था? हमें अगर इसके सच्चे जवाब नहीं मिलते तो हम अंदाजा लगा सकते हैं कि सुशांत का वफादार सहायक सैमुअल क्यों गायब है। वह जिंदा है या वह भी मर चुका है। क्या दूसरी एंबुलेंस सैमुअल के लिए आई थी?

स्वामी लगातार मुखर रहे हैं

सुशांत सिंह राजपूत की रहस्मय परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर सुब्रह्ममण्यम स्वामी लगातार मुखर रहे हैं। वह लगातार इस मामले की सीबीआइ जांच की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कई पत्र लिखे हैं। स्वामी ने उन पांच डॉक्टरों पर भी निशाना साधा है जिन्होंने सुशांत के शव का पोस्टमार्टम किया था।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …