Breaking News

जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन ने संत जोसेफ स्कूल में किया पौधारोपण

जामताड़ा। जामताड़ा के संत जोसेफ स्कूल परिसर में जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की और से पौधा रोपण किया गया। स्कूल परिसर में आम , जामुन और लीची के एक दर्जन फलदार पौधा का रोपण किया गया। पौधा रोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जामताड़ा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बबीता झा ने कहा की हमारे एसोसिएशन का प्रयास है कि पुरे जिले के विभिन्न विद्यालयों में पहुंच कर पौधारोपण किया जा सके। इसे हम एक मुहिम की तरह प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम का आज दूसरा दिन जिले के संत जोसेफ स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण किया गया। यह निरंतर चलता रहेगा। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य फादर आलोक ने कहा की आज मुझे खुशी है कि हमारे विद्यालय के प्रांगण में जामताड़ा खेल संघ के पदाधिकारी पहुंच कर हमारे विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया। हमे इसी प्रकार समाज के हर सामाजिक संगठन, समाजिक व्यक्ति और समाज के हर लोगों से उम्मीद है। अपने जीवन काल में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर दूषित पर्यावरण से हम निजात पा सकते हैं।

हम पौधा लगाकर पर्यावरण संतुलित कर सकते हैं

कहा हमें पौधारोपण के साथ-साथ उस पौधे का सही देखभाल कर उसे एक वृहद वृक्ष के रूप में आने वाले समय में देखने का भी उम्मीद रखनी चाहिए। पौधारोपण का यही उद्देश्य होना चाहिए। हम पौधा लगाकर पर्यावरण संतुलित कर सकते हैं।पौधारोपण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सह जामताड़ा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन वरिय उपाध्यक्ष डॉ जीएन खान, जामताड़ा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी दीपक दुबे , उपाध्यक्ष आरके चौधरी , संयुक्त सचिव मुकेश यादव, राहुल सिंह, सूरज कु. पासवान, आशुतोष दुबे , सोनू कुमार मल्लिक, चंदन तिवारी उपस्थित थे।

Check Also

नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का जलवा बरकरार,जीता स्वर्ण

🔊 Listen to this रांची वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत रांची l …