Breaking News

‘हम’ का NDA में जाना तय, जीतन राम मांझी ने नीतीश से मांगी 15+ 1 सीट!

पटनाबिहार विधानसभा चुनाव  से पहले सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी  ने महागठबंधन को बड़ा झटका देते हुए गुरुवार को नाता तोड़ दिया है। पूर्व सीएम मांझी महागठबंधन का साथ छोड़ अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के साथ वापस एनडीए में जा सकते हैं। इस बीच विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर है कि जीतन राम मांझी अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे। लेकिन एनडीए के साथ जाना करीब-करीब तय है।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जीतन राम मांझी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बातचीत जारी है। मांझी की मांग 15+ 1 (एमएलसी) सीट की है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच 10+1 (एमएलसी) सीट पर डील डन हो सकती है।

तेजस्वी ने मांझी की किसी भी मांग को गंभीरता से नहीं लिया
बता दें, मांझी ने महागठबंधन में रहने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के सामने कई शर्तें रखी थी, लेकिन नीतीश कुमार से उनकी बढ़ती नज़दीकी के खबरों कें बीच तेजस्वी यादव  ने उनकी किसी भी मांग को गंभीरता से नहीं लिया। बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते मांझी ने आज महागठबंधन को अलविदा कह दिया।

‘महागठबंधन को छोड़कर गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ने का फैसला किया’
इससे पहले मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हमने काफी इंतजार किया लेकिन हमें और हमारी मांग को कोई तवज्जो नहीं मिली। इसलिए हमने महागठबंधन को छोड़कर गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ने का फैसला किया। हमने भविष्य की कार्रवाई का निर्णय नहीं लिया है, हम अपने कार्यकर्ताओं से बात करेंगे और हमारे वरिष्ठ नेता चर्चा करेंगे। हम अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं या एक नया गठबंधन बना सकते हैं। तीसरा मोर्चा भी हो सकता है।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …