Breaking News

राहुल की चेतावनी : कोविड के चलते  व्यापारी तबाह हो जाएंगे, युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा देश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर कोरोना और देश के आर्थिक हालात को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। राहुल ने गुरुवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते देश को इतना ज्यादा आर्थिक नुकसान हो रहा है कि अगले 5-6 महीनों तक भारत युवाओं को रोजगार नहीं दे सकेगा। एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी ने कहा कि उनकी ये चेतावनी सच साबित होगी।

नरेंद्र मोदी ने सिस्टम को नष्ट कर दिया
एक बात समझनी होगी कि हिंदुस्तान को 90 फीसदी रोजगार असंगठित अर्थव्यवस्था देती है। ये लोग कौन हैं? ये छोटे, मध्यम बिजनेस वाले हैं, किसान हैं। इस सिस्टम को नरेंद्र मोदी ने नष्ट कर दिया, खत्म कर दिया। आप देखिएगा कि जैसे ही ये मोराटोरियम पीरियड खत्म होगा, एक के बाद एक कंपनियां गिरेंगी। छोटे और मध्यम व्यापार वाले सब खत्म हो जाएंगे। वो तो आज भी हो रहे हैं।

“पहले भी मैंने चेतावनी दी थी, पर तब मीडिया ने मजाक उड़ाया था”
राहुल ने कहा- ऐसी स्थिति में क्या होगा? ये देश आने वाले समय में अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा। ये आपको देखने को मिलेगा। पहली बार हिंदुस्तान के इतिहास में ये होगा। 70 साल में देश में ये नहीं हुआ है, लेकिन अब हमारा देश अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा। आप मेरी बात अभी मत मानिए, कौन है राहुल? बस बोल रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा- कोरोना के वक्त भी मैंने कहा था कि जबरदस्त नुकसान होने वाला है, तब मीडिया ने मेरा मजाक उड़ाया था। बात मत मानो 6-7 महीने रुक जाओ, आपको दिख जाएगा। छोटे-मध्यम व्यापारी, किसान बर्बाद हो जाएंगे तो ये रोजगार भी नहीं दे पाएंगे।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …