Breaking News

रोहित शर्मा समेत इन 5 को मिलेगा खेल रत्न, खेल मंत्रालय ने लगाई मुहर

नई दिल्ली – स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पैरा ऐथलीट मरियप्पन थंगवेलु को इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने चयन समिति की सिफारिश पर मुहर लगा दी है। बता दें कि 29 खिलाड़ियों की अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई है। खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय चयन समिति ने यह सिफारिश की थी।

चौथे क्रिकेटर होंगे रोहित
33 वर्षीय रोहित खेल रत्न पाने वाले केवल चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, हाल में संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली यह सम्मान हासिल कर चुके हैं। तेंडुलकर पहले भारतीय क्रिकेटर थे जिन्हें 1998 में खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। धोनी को 2007 और कोहली को 2018 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू के साथ यह पुरस्कार मिला था। समिति में पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह भी शामिल थे। उसकी यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में बैठक हुई जिसके बाद नामों को अंतिम रूप दिया गया।

किसे क्यों सम्मान?
रोहित को जहां उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण पुरस्कार के लिए चुना गया वहीं विनेश को 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2019 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया। विनेश ने इसे अपने करियर के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षण बताया और वादा किया कि वह इस पुरस्कार से जुड़ी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।

थंगवेलु ने जीता था गोल्ड, रानी को मिला था ब्रॉन्ज
थंगवेलु को 2016 रियो ओलिंपिक खेलों में टी42 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पुरस्कार दिया गया है। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका के नाम की सिफारिश 2018 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए की गई है। उन्होंने उस वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। रानी केवल तीसरी और पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जिनके नाम की सिफारिश इस सम्मान के लिए की गई है। रानी से पहले धनराज पिल्लै (2000) और सरदार सिंह (2017) को खेल रत्न पुरस्कार मिला था।

Check Also

नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का जलवा बरकरार,जीता स्वर्ण

🔊 Listen to this रांची वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत रांची l …