Breaking News

जामताड़ा जिला को अत्याधुनिक स्टेडियम उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

  • झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष एसएम हाशमी का जामताड़ा आगमन

जामताड़ा।झारखंड ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एसएम का आज आगमन हुआ। जिले के विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। खेल संगजों ने जिले के खेल व्यवस्था को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष को अवगत कराया। जामताड़ा जिले में खेल और खिलाड़ियों के गतिविधियों से संबंधित तथा जिले में खेल को और बेहतर करने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष से खेल संघों के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें खेल और खिलाड़ियों को जामताड़ा जिले में बेहतर संसाधन मिले और यहां के खिलाड़ियों को और अच्छा प्रशिक्षण की व्यवस्था मिले।

जिले के खिलाड़ियों के बेहतर सुविधा के लिए हुई चर्चा

जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए ओलिंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष से लंबी बातचीत की गई। सरकार से कैसे अनुदान जिला को प्राप्त हो इस संबंध में भी विचार विमर्श किया गया। एसएम हाशमी ने खेल संघों को आश्वासन दिया कि हम खेल सचिव और खेल निदेशक के साथ-साथ राज्य के मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री हेमंत सोरेन को पत्राचार किया जाएगा। साथ ही जामताड़ा जिले के खेल और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने हेतु आग्रह किया जाएगा। ताकि जामताड़ा के प्रतिभावान खिलाड़ियों को ग्रास रूट लेवल में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिले।

अत्याधुनिक स्टेडियम का भी दिया आश्वासन

ओलिंपिक खेल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष ने जिला को एक अत्याधुनिक स्टेडियम भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जिससे लगभग सभी इंडोर खेलों के खिलाड़ियों को एक अच्छा संसाधन मिले। इससे यहां के प्रतिभावान खिलाड़ी आने वाले समय में सिर्फ जिला ही नहीं राज्य और राष्ट्र को भी प्रतिनिधित्व करेंगे। उसी स्तर का एक स्टेडियम सह खेल प्रशिक्षण सेंटर का मांग रखूंगा। साथ हिबखा की कम से कम एक उच्च स्तरीय हॉकी स्टेडियम की भी मांग करेंगे, जिससे सभी खेल और खिलाड़ियों का सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों का बेहतर भविष्य बनाने के लिए हम कृत संकल्पित है।

मौके पर ये थे मौजूद

शिष्टाचार मुलाकात में जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष चंडी चरण दे, हॉकी जामताड़ा के चेयरमैन अनूप राय, जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के सचिव दीपक दुबे , हॉकी जामताड़ा के सचिव नितेश सेन, जामताड़ा जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अरविंद ओझा , जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के सचिव राहुल सिंह , जामताड़ा जिला आत्या – पात्या एसोसिएशन सचिव सूरज कुमार पासवान, सोनू मल्लिक उपस्थित थे।

Check Also

नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का जलवा बरकरार,जीता स्वर्ण

🔊 Listen to this रांची वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत रांची l …