Breaking News

15 साल के राज में बिहार को 30 साल पीछे ले गए लालू, सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाया: देवेंद्र फडणवीस

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव की जिम्मेदारी मिली है। फडणवीस ने बैठक के पहले दिन वर्चुअल सभा को संबोधित किया।

लालू राज में प्रताड़ित हुआ बिहार
फडणवीस ने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र की सरकार मिलकर काम कर रही है। बिहार विकास के पथ पर बढ़ रहा है। पिछले 15 साल में बिहार को हमने बदला है। लालू राज में बिहार प्रताड़ित हुआ था। लालू का राज 15 साल रहा। उन्होंने अपने 15 साल के राज में बिहार को 25-30 साल पीछे पहुंचा दिया।

जब प्रगति में बाधा उत्पन्न की जाती है तो बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधारने में बहुत ताकत से काम करना होता है। बिहार के विकास के लिए हमने काम किया। केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार और बिहार सरकार ने मिलकर विकास को हर वर्ग तक पहुंचाया है।

कार्यकर्ताओं को दिया घर-घर जाने का मंत्र
फडणवीस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनसंपर्क करने और लोगों को सरकार द्वारा किए गए काम बताने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना और बाढ़ के चलते स्थिति कठिन है। इस चुनाव में बड़ी सभाएं नहीं हो पाएंगी। हमें वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर चुनाव प्रचार करना होगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं को घर-घर जाना होगा और लोगों को बताना होगा कि कैसे लालू राज के 15 साल में बिहार देश का सबसे पिछड़ा राज्य बन गया था। बिहार गुनाहों का राज्य बन गया था। सत्ता में बैठे नेता सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे थे।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …