Breaking News

सोनिया गांधी बोलीं, उन ताकतों से लड़ें जो देश को कर रही हैं बर्बाद

नई दिल्‍ली। सीडब्‍लयूसी बैठक के बाद कांग्रेस के मुख्‍य प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि CWC की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा, हम बड़े परिवार का हिस्सा हैं। हमारी सोच में अंतर हो सकता है लेकिन हमें साथ रहना चाहिए। समय की मांग है कि हम जनता के लिए लड़ें और उन ताकतों से लड़ें जो देश को बर्बाद कर रही हैं। संगठनात्मक मुद्दों को हमेशा संबोधित किया जाता है। संविधान और पुनर्गठन की प्रक्रिया निरंतर होती है। उन्‍होंने कहा कि वह किसी भी सहकर्मी के खिलाफ किसी भी अन्य स्वभाव के बारे में कोई गलत इच्छा या कोई विचार नहीं रखती हैं क्योंकि वह उन्हें परिवार का हिस्सा मानती है।

अगले छह महीने के अंदर पार्टी का नया प्रमुख चुना जाएगा

ज्ञात रहे कि सोमवार को सात घंटे चली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद फैसला लिया गया कि सोनिया गांधी अभी कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रही रहेंगी। अगले छह महीने के अंदर पार्टी का नया प्रमुख चुना जाएगा। वहीं, बैठक शुरू होने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। साथ ही उन्होंने नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने को कहा था। सोनिया गांधी ने गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, कपिल सि‍ब्बल समेत 23 नेताओं द्वारा नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लिखे गए पत्र का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी।

उधर, पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पत्र पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस वक्त पत्र भेजा गया उस समय सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती थीं। पत्र उस समय लिखा गया था जब राजस्थान में कांग्रेस सरकार संकट का सामना कर रही थी। इसमें जो लिखा गया था, उस पर मीडिया के बजाय सीडब्ल्यूसी बैठक में चर्चा होनी चाहिए थी। राहुल ने आरोप लगाया कि जिन्होंने इस वक्त चिट्ठी लिखी है वो भाजपा से मिले हुए हैं।

गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे वरिष्ठ नेताओं ने नाराजगी जताई

पीएल पुनिया ने कहा कि CWC मीटिंग में कहा गया कि सभी को विचार रखने की आजादी है लेकिन इसे पार्टी फोरम पर चर्चा करना चाहिए। सोनिया गांधी जी ने कहा कि सभी परिवार का हिस्सा हैं और साथ मिलकर पार्टी को मजबूत कर सकते हैं। सदस्यों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी में विश्वास जताया और कहा कि वह नेतृत्व करती रहें। वह भी मान गईं। जल्द ही फिर बैठक बुलाई जाएगी। 6 महीने में नया अध्यक्ष चुना जा सकता है तब तक सोनिया गांधी अंतरिम अध्‍यक्ष बनी रहेंगी।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …