Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप औपचारिक रूप से रिपब्लिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित

इस साल अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को औपचारिक रूप से रिपब्लिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। इस बार उनके खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन मैदान में हैं।

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार के चयन के लिए सोमवार को अधिवेशन का आयोजन किया गया था। इसमें ट्रंप को दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया। बता दें कि अगले राष्ट्रपति के लिए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी बिडेन का समर्थन कर रहे हैं।
ट्रंप की सबसे भरोसेमंद सलाहकार छोड़ेंगी व्हाइट हाउस
इससे पहले व्हाइट हाउस की सलाहकार केलीनेन कॉनवे ने अपने परिवार पर ध्यान देने की बात कहते हुए कहा कि वह अगस्त के अंत में डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन छोड़ देंगी। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, ‘मैं इस महीने के अंत में व्हाइट हाउस से निकल जाऊंगी।

राष्ट्रपति चुनावों से दो महीने पहले कॉनवे का छोड़कर जाना, ट्रंप के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि कॉनवे उनकी राजनीतिक और नीतिगत मामलों पर पक्ष रखने वाली एक मजबूत प्रवक्ताओं में शामिल हैं।

कॉनवे 2016 में उनकी तीसरी अभियान प्रबंधक थीं और तब से सार्वजनिक और केबल समाचारों में ट्रंप की सबसे वफादार और मुखर वक्ताओं में से एक रही हैं। वह ऐसी पहली महिला थीं जिसने राष्ट्रपति अभियान का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया और जीत भी हासिल की।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …