Breaking News

जापान : प्रधानमंत्री शिंजो आबे देंगे इस्तीफा, आज करेंगे एलान

टोक्यो : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपने पद से इस्तीफा देंगे. उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण सरकार से अलग होने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि शिंजो आबे जल्‍द ही इसका औपचारिक रूप से ऐलान कर सकते हैं.

जापानी प्रधान मंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को जापान के कोविड​​-19 टास्क फोर्स के साथ बैठक की . जिसमें बताया गया कि वह स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देना चाहते हैं. बैठक के दौरान आबे ने कहा कि वह अगले साल के पहली छह महीनों तक सभी नागरिकों के लिए टीकों को सुरक्षित रखेंगे. आबे ने यह भी कहा कि सितंबर से विदेशियों को जापान वापस आने की अनुमति भी दी जाएगी.

सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड

बता दें कि शिंजो आबे का कार्यकाल सितबंर 2021 तक है. पिछले सोमवार को आबे ने अपने कार्यकाल में साढ़े सात साल पूरे कर लिए और वह जापान के सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए थे.

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …