Breaking News

भारतीय अर्थव्यवस्था 40 सालों में पहली बार भारी मंदी में है, असत्याग्रही इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं- राहुल गांधी

  • राहुल ने कहा- नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन अर्थव्यवस्था पर हमले के 3 बड़े उदाहरण हैं
  • ‘बीते 4 महीने में 2 करोड़ लोगों की नौकरियां गईं, असंगठित सेक्टर के 40 करोड़ मजदूर संकट में फंस सकते हैं’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इकोनॉमी को लेकर सरकार पर निशाना साधने के लिए वीडियो सीरीज शुरू की है। ट्विटर पर पहला वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने सोमवार को कहा, “जो आर्थिक त्रासदी देश झेल रहा है, उस दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई की आज पुष्टि हो जाएगी। भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है। असत्याग्रही इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं।”

प्रधानमंत्री जी को सरकार चलाने के लिए मीडिया की जरूरत है, मार्केटिंग की जरूरत है। मीडिया-मार्केटिंग 15-20 लोग करते हैं। इनफॉर्मल सेक्टर में लाखों करोड़ रुपए हैं। इस सेक्टर को तोड़कर ये लोग पैसा लेना चाहते हैं। इसका नतीजा ये होगा कि हिंदुस्तान रोजगार पैदा नहीं कर पाएगा, क्योंकि इनफॉर्मल सेक्टर 90% से ज्यादा रोजगार देता है।”

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …