Breaking News

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए नक्शा पास, बोर्ड की बैठक में मिली सर्वसम्मति से मंजूरी

अयोध्या। रामनगरी में मंदिर निर्माण के मानचित्र को अयोध्या विकास प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक में बुधवार को प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। बोर्ड की बैठक प्राधिकरण सभाकक्ष कमिश्नर एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में की गई, जिसमें श्रीराम मंदिर निर्माण के मानचित्र को प्राधिकरण बोर्ड से मंजूरी मिल गई। अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दो करोड़ 11 लाख 33 हजार 184 रुपये डेवलपमेंट शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। इसके अतिरिक्त लेबर सेस पंद्रह लाख तीन सौ तिरसठ रुपये भी जमा करने होंगे। प्राधिकरण में डेवलपमेंट शुल्क जमा होने के बाद श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। बैठक की अध्यक्ष कमिश्नर एमपी अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ नीरज शुक्ला, बोर्ड के पदेन सदस्य डीएम अनुज झा और बोर्ड के अन्य मेंबर बैठक में मौजूद रहे।

ट्रस्ट ने 2 लाख 74 हजार 110 वर्ग मीटर का मानचित्र दाखिल किया है

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 2 लाख 74 हजार 110 वर्ग मीटर का मानचित्र दाखिल किया है। इसमें ओपन एरिया 2,74,110 वर्ग मीटर और कवर्ड एरिया 12,879 वर्ग मीटर है। ट्रस्ट को विकास शुल्क के साथ-साथ अनुरक्षण शुल्क पर्यवेक्षण व लेबर सेस भी देना होगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दो करोड़ 11 लाख 33 हजार 184 रुपये डेवलपमेंट शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। इसके अतिरिक्त लेबर सेस 15 लाख 363 रुपये भी जमा करने होंगे। प्राधिकरण में डेवलपमेंट शुल्क जमा होने के बाद श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

शुल्क जमा कराने के बाद दोनों नक्शे ट्रस्ट को सौंप दिए जाएं

अयोध्या विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एमपी अग्रवाल बोर्ड मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दो तरह के नक्शे प्रस्तुत किए। पहला नक्शा लेआउट था जो 2 लाख 74 हजार 110 वर्ग मीटर था। दूसरा श्रीराम मंदिर का नक्शा था, जिसका कुल कवर्ड एरिया 12,879 वर्ग मीटर है। दोनों नक्शों को सर्वसम्मति से पास कर दिए गए हैं। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दो करोड़ 11 लाख 33 हजार 184 रुपये डेवलपमेंट शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। इसके अतिरिक्त लेबर सेस 15 लाख 363 रुपये भी जमा करने होंगे। कुल शुल्क जमा कराने के बाद दोनों नक्शे ट्रस्ट को सौंप दिए जाएंगे।

तीन दिन पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र मंजूरी के लिए मानचित्र उपाध्यक्ष डॉ. शुक्ल को सौंप चुके हैं। बोर्ड बैठक की तैयारियों के बीच मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे के करीब जिलाधिकारी अनुज कुमार झा भी प्राधिकरण पहुंचे। उपाध्यक्ष कक्ष में मंत्रणा की। मंत्रणा में उपाध्यक्ष के अलावा प्राधिकरण सचिव आरपी सिंह वार्ता में शामिल रहे। जिलाधिकारी भी बोर्ड बैठक के सदस्य हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड बैठक की तैयारियों के बारे में जानकारी की है। लगभग 67 एकड़ भूमि का लेआउट समेत मानचित्र मंजूरी के लिए ट्रस्ट ने प्राधिकरण को सौंपा है, जिसमें करीब पांच एकड़ में राम मंदिर का निर्माण है। अवशेष भूमि के लेआउट को इसलिए शामिल किया गया है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार के निर्माण में अड़चन न हो।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …