Breaking News

इजरायल-यूएई समझौते में अहम भूमिका के लिए ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किया गया नामित

  • साल 2018 में भी ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए नामित किया था

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अगले साल के नोबेल शांति पुरस्‍कार के लिए नामित किया गया है। नॉर्वे के सांसद क्रिश्चियन टाइब्रिंग गजेड ने ट्रंप को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित किया है। क्रिश्चियन टाइब्रिंग गजेड  ने इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच शांति समझौते में ट्रंप की महत्‍वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उनको इस चर्चित पुरस्‍कार के लिए नामित किया है। साल 2018 में भी ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए नामित किया था।

इजरायल और यूएई के बीच संबंधों को मधुर बनाने के लिए ट्रंप प्रशासन  ने महत्‍वपूर्ण भू‍मिका न‍िभाई

टाइब्रिंग  ने कहा कि ट्रंप ने केवल इजरायल और यूएई के बीच ही समझौता नहीं कराया, बल्कि उन्‍होंने भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मसले पर सकारात्‍मक पहल की। यही नहीं उन्‍होंने दुनियाभर में टकरावों को खत्‍म करने के लिए प्रयास किए। टाइब्रिंग ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि वैश्विक शांति स्थापित करने के लिए ट्रंप से ज्यादा प्रयास किसी दूसरे नामित सदस्य ने नहीं किए हैं।  नाटो संसदीय सभा के लिए नार्वे प्रतिनिधिमंडल के अध्‍यक्ष टाइब्रिंग ने कहा कि इजरायल और यूएई के बीच संबंधों को मधुर बनाने के लिए ट्रंप प्रशासन  ने महत्‍वपूर्ण भू‍मिका न‍िभाई।

अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए भी ट्रंप की तारीफ की

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …