Breaking News

प्रोत्साहन राशि के लिए दर-दर भटक रहे हैं जिले के सभी स्वयं सेवक

साहिबगंज: वैश्विक महामारी कोरोना काल में जहां सभी युवा बेरोजगार त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही हैं। वही साहिबगंज जिले के सभी स्वयंसेवक कई वर्षों से अपने प्रोत्साहन राशि के लिए दर-दर भटक रहे हैं कभी जिला का दौड़ लगाते हैं तो कभी अपने अपने प्रखंडों का,लेकिन अभी तक राज्य सरकार को इन बेचारे पर कोई ख्याल नहीं आया ना किसी भी जनप्रतिनिधियों ने अभी तक इन लोगों के लिए जहमत तक नहीं उठाई। वही जिले के पंचायत के सभी स्वयं सेवकों के द्वारा ग्रामिण विकास मंत्री आलमगीर आलम को उनके आवास पर अपना मांग पत्र सौपा।साथ ही कहा की इस महामारी मे हम सभी स्वयं सेवक के घरो मे खाने के लाने पड़े हुए हैं। मौके पर अपने मांगो को रखते हुए अपनी अपनी समस्या सुनाया।वही मंत्री आलमगीर आलम ने इन लोगो की माँगो पर विचार करने की बात कही।मौके पर मसूद अंसारी, सत्तार अंसारी, लुईस हांसदा, निरंजन, हेंब्रम प्रताप, वसीम अकरम और जिले के कई स्वयं सेवक उपस्थित थे।

ये है मांगे
1 एक उचित मानदेय दिया जाए
2 सेवा स्थाई किया जाय।
3 बकाया प्रोत्साहन राशि जल्द से जल्द दिया जाय।

Check Also

नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का जलवा बरकरार,जीता स्वर्ण

🔊 Listen to this रांची वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत रांची l …