Breaking News

लोकसभा के अधीनस्थ आयुष मंत्रालय की बैठक में शामिल हुए सांसद संजय

  • रांची में प्राकृतिक चिकित्सा की अपार संभावनाएं

जड़ी बूटियों खेती को बढ़ावा दें, रोजगार को बढ़ावा मिलेगा

रांची। लोकसभा के अधीनस्थ आयुष मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। इस बैठक में रांची के सांसद संजय सेठ प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संसदीय समिति की बैठक में आयुष मंत्रालय के अधिकारियों और सांसदों की उपस्थिति में मंत्रालय के द्वारा देशभर में किए गए कार्यों और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसदों के सुझाव लिए गए। यह बताया गया कि देश में 109 आयुष अस्पतालों का निर्माण चल रहा है जबकि देशभर में 8566 आयुष हेल्थ और वैलनेस सेंटर का संचालन किया जा रहा है। 109 अपग्रेडेड आयुष शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की गई और उनका संचालन हो रहा है।
बैठक में यह भी बताया गया की आयुष से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने वालों की संख्या में बहुत जबरदस्त वृद्धि हुई है। वर्तमान समय में आयुष की योजनाओं के 6 करोड़ से अधिक लाभुक पूरे देश में मौजूद हैं। देश के 487 जिलों में आयुष अस्पताल कार्यरत है। 458 तहसील में अस्पताल हैं। 2825 स्थानों पर आयुष वेलनेस सेंटर का संचालन किया जा रहा है। 7000 से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। 4020 अन्य स्वास्थ्य केंद्र का संचालन हो रहा है।
बैठक में यह भी बताया गया होम्योपैथ, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सहित अन्य चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा दिया जा सके, इस दिशा में तेजी से काम हो रहे हैं। जिसमें सदस्यों के महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए गए।
सांसद संजय सेठ ने यह सुझाव दिया कि रांची सहित पूरा झारखंड प्राकृतिक व वनों से आच्छादित प्रदेश है। यहां कई ऐसे स्थान हैं, जहां पर प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र खोले जा सकते हैं। आयुर्वेदिक उत्पादों से जुड़ी खेती की जा सकती है। सांसद ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची को फोकस करते हुए आसपास के इलाकों में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र खोले जाएं। आयुर्वेद से जुड़ी जड़ी बूटियों का उत्पादन शुरू किया जाए। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और बेहतर जड़ी बूटी भी मिल सकेगी। झारखंड का प्राकृतिक वातावरण प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद के अनुकूल है, इसलिए हमें इस विषय पर विचार करना चाहिए। साथ ही सांसद ने झारखंड में अपार संभावनाएं बताते हुए, इस दिशा में भी काम करने का सुझाव दिया।

फ़ोटो

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …