Breaking News

कांग्रेस बोली- अडानी समूह के लिए सरकार ने बदले नियम, सौंपे छह हवाई अड्डे

  • आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-चीन सीमा पर जारी विवाद पर बयान देंगे

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सोमवार से 18 दिनों के मानसून सत्र की शुरुआत हुई। सत्र के दूसरे दिन आज पहले राज्यसभा की कार्यवाही हो रही है। ऊपरी सदन की कार्यवाही सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी तो लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे से शाम के सात बजे तक जारी रहेगी। लोकसभा में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-चीन सीमा पर जारी विवाद पर बयान देंगे। वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है। इससे आज संसद में हंगामे के आसार लग रहे हैं।

अडानी समूह ने छह हवाई अड्डे देने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘अडानी समूह ने छह हवाई अड्डों के संचालन और विकास के लिए बोलियां जीती हैं। एक निजी संस्था को हवाई अड्डे सौंपना मानदंडों का स्पष्ट उल्लंघन है। सरकार ने अपने ही कुछ मंत्रालयों और विभागों की सलाह को नजरअंदाज कर दिया। मानदंडों में बदलाव से अडानी समूह को सभी छह बोलियों को जीतने में सफलता मिली।’

चीन की जासूसी पर कांग्रेस ने दिया स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने ‘चीन की एजेंसी द्वारा भारतीय राजनीतिक नेताओं और 10,000 से अधिक भारतीयों की जासूसी’ के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …