Breaking News

योशिहिदे जापान के नए पीएम बने, कहा- आबे की नीतियों को ही आगे बढ़ाएंगे

तोक्यो : योशीहिदे सुगा को जापान का नया प्रधानमंत्री चुना गया है. पद संभालने के बाद उनके सामने कोरोना महामारी के चलते बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के साथ ही अन्य चुनौतियां होंगी. इससे पहले बुधवार को शिंजो आबे ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पद से इस्तीफा देते हुए अपने उत्तराधिकारी के लिए राह साफ कर दी. जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते पद छोड़ेंगे.

आबे के काफी करीबी हैं और 2006 से उनके समर्थक रहे हैं.

मंत्रिमंडल के प्रमुख सचिव योशिहिदे सुगा को सोमवार को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नया नेता चुना गया था और इसके साथ ही उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था. वह आबे के काफी करीबी हैं और 2006 से उनके समर्थक रहे हैं.

आबे के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए हुए आंतरिक मतदान में सुगा को सत्तारूढ़ लिबरल डेमाक्रेटिक पार्टी में 377 वोट मिले और अन्य दो दावेदारों को 157 वोट हासिल हुए थे. सुगा ने कहा कि वह आबे की नीतियों को ही आगे बढ़ाएंगे और उनकी प्राथमिकता कोरोना वायरस से निपटना और वैश्विक महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था बेहतर करना होगा.

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …