Breaking News

चतरा : राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सहोदर भाइयों ने मारी बाजी

  • राज्य व देश स्तर पर सफल होकर जिला का नाम करें रौशन: एसपी
  • दोनो भाइयों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किये सम्मानित

चतरा। जिला के कान्हाचट्टी प्रखण्ड के ढेबरो गांव निवासी विजय पांडेय के दो सहोदर पुत्रों को सोमवार को चतरा के जांबाज एसपी ऋषभ झा ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किए।विजय पांडेय के बड़े पुत्र रवि कांत पाण्डेय पिता विजय पाण्डेय चतरा जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से आयोजित क्लस्टर लेवल गेम मिंट अंडर-19 प्रतियोगिता में तथा छोटे भाई शशिकांत पाण्डेय पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड पुलिस सम्मान समारोह कार्यक्रम के तहत दोनों भाइयों को चतरा एसपी ऋषभ कुमार झा के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि प्रोत्साहन के रूप में सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र देने के बाद आरक्षी अधिक श्री झा दोनो भाइयो को कहा राज्य स्तर और फिर देश स्तर पर अपना नाम रौशन कर जिले व राज्य का मान बढ़ाये।

Check Also

नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का जलवा बरकरार,जीता स्वर्ण

🔊 Listen to this रांची वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत रांची l …