Breaking News

बिहार चुनाव से ठीक पहले जेडीयू में बड़ा बदलाव, अशोक चौधरी बनाए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

  • नीतीश कुमार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी  को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों  का ऐलान होने के साथ ही सियासी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दल रणनीतिक तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच जनता दल यूनाइटेड में बड़ा फेरबदल किया गया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी  को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें बिहार जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के अस्वस्थ होने की वजह से पार्टी ने ये फैसला लिया है।
वशिष्ठ नारायण सिंह की अस्वस्थता के चलते पार्टी ने लिया फैसला
बिहार चुनाव के मद्देनजर जेडीयू कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जरूरी फैसले लेने में जुटे हुए हैं। अशोक चौधरी को बिहार जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना पार्टी की रणनीतिक तैयारी का अहम हिस्सा है। बिहार जेडीयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने एक बयान में कहा कि अशोक चौधरी उनकी अनुपस्थिति में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पार्टी का कामकाज देखेंगे।

अशोक चौधरी बोले- पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरेंगे
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद अशोक चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उन पर जिस तरह का भरोसा जताया है, उस पर वो खरा उतरने की कोशिश करेंगे। पार्टी को चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें दिलाना और सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता होगी। अशोक चौधरी राज्य सरकार में मंत्री भी हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार के साथ-साथ पार्टी में भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। यही वजह है कि नीतीश कुमार ने उन पर भरोसा जताते हुए चुनाव के मद्देनजर अहम जिम्मेदारी दी है।

बिहार में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। सूबे में कुल तीन चरणों में वोटिंग होगी, 28 अक्टूबर को पहले फेज का मतदान होगा। 3 नवंबर को दूसरे और 7 नवंबर को तीसरे आखिरी चरण का चुनाव कराया जाएगा। 10 नवंबर को मतगणना होगी, इसी के साथ बिहार में किसकी सरकार बनेगी ये भी स्पष्ट हो जाएगा। कोरोना काल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने इस बार कई खास तैयारी भी की है। इस बार मतदान का समय भी बढ़ाया गया है, वहीं कोविड-19 के संक्रमण पर लगाम को लेकर कई जरूरी कदम भी उठाए गए हैं।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …