Breaking News

लोकसभा चुनाव को लेकर कोर कमेटी में हुई चर्चा

सदानों में राजनीतिक चेतना की कमी से उपेक्षा करने वाले पहुंच रहे हैं संसद में,अब ऐसा नहीं होगा: राजेन्द्र प्रसाद

रांची l मूलवासी सदान मोर्चा कोर कमेटी की सदस्यों के साथ आज अपने आवास पर राजेन्द्र प्रसाद ने लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया।लोकसभा चुनाव को लेकर राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि झारखण्ड में लोकसभा और विधानसभा में आरक्षित सीटों पर तो झारखंडियों को उम्मीदवार राजनीतिक दल बनाते हैं। लेकिन जनरल सीटों में मूलवासी सदानों की हक के लिए आवाज उठाने वाले लोगों को दर किनार कर दिया जाता है। राजेन्द्र प्रसाद ने
झारखण्ड की राजनीति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में राजनीतिक दलों के द्वारा लोकसभा और राज्यसभा की टिकट बेचने की चर्चा पुरे झारखण्ड में हो रही है। यह झारखण्ड के लिए शर्म की बात है।
उन्होंने कहा कि सदान समुदाय से आने वाले अगड़ी-पिछड़ी दलित और सवर्ण को उनका अधिकार मिलेl इसको लेकर मूलवासी सदान मोर्चा राजनीतिक चेतना जगाने के लिए मूलवासी सदानों के बीच जाकर बैठकों और नुक्कड़ सभा आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि हम जिस व्यक्ति को वोट देकर लोकसभा भेजते हैंl वही व्यक्ति हमारे अधिकारों के खिलाफ में काम करता है।राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि ऐसे लोगों को लोकसभा में पहुंचने नहीं दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव को लेकर मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुरे राज्य में 15 अप्रैल से दौरा करने का निर्णय लिया गया। कोर कमेटी में यह भी निर्णय हुआ की राजनीतिक चेतना और अधिकारों को लेकर गांव-गांव में छोटी-छोटी सभा कर लोगों को जागृत किया जाएगा।
क्षितीश कुमार राय ने कहा मूलवासी सदानों की बात करने वालों की अनदेखी करना राजनीतिक दलों को महंगा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाषा संस्कृति से भी खिलवाड़ हो रहा है।राय ने कहा कि राजनीतिक दल शायद मूलवासी सदानों के ताकतों को समझने में भूल कर रहे हैं।बैठक में डॉ राम प्रसाद, डॉ सुदेश कुमार साहू, डॉ अनिल मिश्रा,विशाल कुमार सिंह प्रो अरविंद, महेंद्र ठाकुर प्रोफेसर अमर यादव ने भी अपनी-अपने विचार रखे।

Check Also

हजारीबाग में 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

🔊 Listen to this हजारीबाग। जिले की कोर्रा थाना पुलिस ने सियारी चौक के नजदीक …