Breaking News

चतरा के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंचे

रामनारायण प्लस-टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में चुनावी जनसभा में गरजे मोहन यादव

बोले,राम का जन्म स्थान पूछने वालों को राम भक्त सिखाएंगे सबक

चतरा । जिला के हंटरगंज प्रखंड के रामनारायण प्लस-टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार को भाजपा द्वारा एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी शामिल हुए।

जनसभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया और संचालन सुमन सिंह उर्फ मंटू सिंह ने किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि राम और कृष्ण एक ही है। भगवान श्री राम के वाद भगवान श्री कृष्ण को लाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में हिंदुत्व के प्रति नफरत फैलाने का काम कर रही है, जिसे देश की जनता लोकतंत्र के इस चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना लिया है। उन्होंने उपस्थित जनमानस से मुट्ठी बंद कर संकल्प लेने और 20 अप्रैल को चतरा लोकसभा में भारी बहुमत से कमल फूल को खिलाने कर भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील किया। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान उपस्थित जन मानस के द्वारा लगाए जा रहे जय श्री राम जय हनुमान योगी मोदी जिंदाबाद के नारों से पूरा सभा स्थल गूंज उठा।

भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में और लोगों की उमड़ी जन सैलाब को देखकर डॉक्टर मोहन यादव ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया और देश के विकास और अपने बच्चों के भविष्य के लिए देश में कमल को खिलाने की फिर से एक बार अपील किया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए झारखंड विधानसभा में भाजपा के प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने कहा कि आज देश के कण -कण और जन-जन की आवाज नरेंद्र मोदी हैं। क्योंकि देश की जनता अपने देश का भविष्य और अपने बच्चों का भविष्य नरेंद्र मोदी के हाथों में बेहतर देख रही हैं। साथ ही अमर बाउरी ने स्थानीय प्रत्याशी कालीचरण सिंह को भारी बहुमत से संसद भवन पहुंचाने की अपील चतरा लोक सभा क्षेत्र के मतदाताओं से किया। जनसभा को पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, लातेहार के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजधानी यादव,गणेश यादव,ममता देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार चौरसिया, भाजपा नेता नागेंद्र सिंह,वीरेंद्र सिंह मुन्ना सहित अन्य कई लोगों ने भी संबोधित किय

Check Also

भाकपा ने गांडेय उपचुनाव के लिए कल्पना सोरेन को दी समर्थन

🔊 Listen to this रांचीlगांडेय विधानसभा उप चुनाव में झामुमो के प्रत्याशी एवम पूर्व मुख्यमंत्री …