Breaking News

भाजपा के मिलन समारोह में कई दिगज्जों ने थामा दामन

रामगढ़ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ो लोग भाजपा में शामिल

  • मनीष जायसवाल को सांसद बनाने का लिया संकल्प
  • विकास के लिए तीसरी बार मोदी सरकार जरूरी: मनीष जायसवाल

रामगढ़ l हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार मनीष जायसवाल को घोषित किए जाने के बाद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा और आजसू कार्यकताओं में जहां खुशी की लहर हैl वहीं भाजपा में लगातर शामिल होने का होड़ सा मचा हुआ है। हाल ही में रामगढ़ में छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने मनीष जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा में धमाकेदार एंट्री की और निरंतर सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में कार्य कर रहें हैं ।
रविवार को रामगढ़ की एतिहासिक धरती पर रामगढ़ के नई सराय में रामगढ़ भाजपा जिला कमिटी द्वारा आयोजित मिलन समारोह में रामगढ़ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में पुनः सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थाम कर यह संदेश देने का काम किया की हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर कमल खिलेगा और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। भाजपा में शामिल होने वाले अरविंद जायसवाल सहित अन्य सैकड़ों लोगों का हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल सहित भाजपा नेताओं ने फूल माला और भाजपा का पट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया ।

अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में लोगों ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा में शामिल होने वालों में छावनी परिषद, रामगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष सह नईसराय मन्दिर समिति के मुख्य संरक्षक अरविंद कुमार जायसवाल, बालेश्वर ठाकुर, संतोष साव, सूरज शर्मा, नरेश महतो, आनन्द करमाली, नितेश तिवारी, राजा जायसवाल, परमेश्वर मुंडा, ओम प्रकाश महतो, रोशन पांडेय, बजरंग पांडेय, राजेश गुप्ता, राजू यादव,सुनील ठाकुर, विनोद जायसवाल, राजेश जायसवाल, विकास जायसवाल, पंकज जायसवाल, विजय गुप्ता, दीपक जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, विशेश्वर ठाकुर, अधिवक्ता ओम प्रकाश सिन्हा, बासुदेव बेदिया, लालचंद राम, संतोष वर्णवाल, नितेश यादव सहित अन्य लोग शामिल हैं ।

विकास की गाड़ी चलती रहें,इसीलिए तीसरी बार मोदी सरकार जरूरी: मनीष जायसवाल

भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने भाजपा के मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी हैl कार्यकर्ताओं के बदौलत ही आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनी हैं। रामगढ़ में छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह के बाद छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल के भाजपा में आने से भाजपा परिवार निश्चित रूप से रामगढ़ में मजबूत होगा। उन्होंने अरविंद जायसवाल और उनके समर्थकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि विकास की गाड़ी चलती रहे इसलिए तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनाना जरूरी हैl हम सभी को इसके लिए कृतसंकल्पित होकर चुनाव में अपना जोर आजमाइस करना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजित सिन्हा ने कहा की भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है और जनकल्याण का सोंचती है। भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहां की भाजपा परिवार में लगातार बढ़ता कुनबा यह संकेत देता है कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से मनीष जायसवाल प्रचंड मतों से जीतेंगे और पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे। भाजपा नेता रणंजय कुमार उर्फ़ कुंटू बाबू ने कहा की आप कार्यकर्ताओं के मेहनत और परिश्रम के बदौलत हम हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर इस बार नया कृतिमान स्थापित करेंगे। भाजपा में शामिल होने वाले अरविंद जायसवाल ने ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक भाजपा संगठन के लिए कार्य करने और आगामी लोकसभा चुनाव में मनीष जायसवाल को जिताने के लिए अपनी ताकत झोंकने का वचन दिया। मिलन समारोह मंच संचालन प्रो.संजय सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन ऋषिकेश सिंह ने किया ।

मौके पर विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता,आजसू नेता सह नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो, भाजपा नेता रंजित सिन्हा,कुंटु बाबू, राजीव जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह,नगर अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव, विजय जायसवाल,वसुध तिवारी, संजय शाह, मनोज गिरी, शिवकुमार महतो, सुरेंद्र शर्मा, बृजेश पाठक, मनोज सिंह, संजय शाह,शीतल सिंह, सुशांत पांडे,मिथिलेश मंडल, आजसू के मो फारूक,एजाज अंसारी, पवन करमाली, रिंकू करमाली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Check Also

हजारीबाग में 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

🔊 Listen to this हजारीबाग। जिले की कोर्रा थाना पुलिस ने सियारी चौक के नजदीक …