Breaking News

भाजपा के रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

भाजपा कार्यकर्ता 35 दिन भारत माता और नरेंद्र मोदी के लिए समर्पित करें

बैठक को डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई और आदित्य साहू ने किया संबोधित

रामगढ़lआज 14 अप्रैल को शहर के ला मेंरिटल होटल में भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ विधान सभा एवं बड़कागांव विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक बुलाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद सह मुख्य सचेतक राज्यसभा तथा भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता को कब क्या मिलेगा यह उसके परिश्रम पर निर्भर है। बुथ जीतो चुनाव जीतो के साथ पन्ना जीतो चुनाव जीतो के साथ उन्होंने सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को 35 दिन भारत माता और नरेन्द्र मोदी के लिए समर्पित करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विनम्र भाव के साथ मतदाताओं से मिलने और उनके भावनाओं को समझते हुए निराकरण पर जोर दिया।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संकल्प पत्र पर भी ध्यान आकर्षित करते हुए शक्ति केन्द्र के प्रभारी और संयोजक को बुथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख से समन्वय स्थापित करते हुए घर घर जाकर बताने का काम दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार है। प्रदेश महामन्त्री व राज्य सभा सांसद डॉक्टर आदित्य साहु ने कहा कि आप कार्यकर्ता ही 10 वर्ष में जो परिवर्तन देश में आया है उसे घर घर जाकर बताने का काम करना है। आजादी के लम्बे काल खंड के बाद देश को पहली बार नरेन्द्र मोदी के रूप में ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो विकसित भारत का निर्माण, गरीब , वंचित, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए संकल्पित है। उन्होंने डेमोटांड़ के परिवारवाद पर भी चोट किया।

झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से सिर्फ सुबह का दो घंटा पार्टी और संगठन के काम करने के नुस्खे बताए। उन्होंने कहा कि हजारीबाग लोकसभा भारतीय जनता पार्टी का है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में हजारीबाग लोकसभा प्रभारी शशि भूषण भगत संयोजक टुन्नु गोप, सहसंयोजक रंणजय कुमार उर्फ कुंटु बाबु ,रामगढ़ विधानसभा प्रभारी अनिल टाइगर, बालेश्वर कुमार, विजय जायसवाल,अनिल मिश्रा,आनन्द बेदिया, डा संजय सिंह,प्रो संजय सिंह,अखिलेश कुमार, इलारानी पाठक, उमेश प्रसाद,नगर अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव,वसुध तिवारी, रमेश वर्मा, दीनदयाल कुमार, राजीव पामदत्त, प्रवीण कुमार सोनू, ब्रजेश पाठक, संतोष कुमार साह, ऋषिकेश सिंह, शीतल सिंह,रूपा देवी,अमिता सोनी, राजीव जायसवाल, शिव कुमार महतो,महेंद्र प्रजापति, नमेन्द्र चंचल, विनोद कुमार , युगेश दांगी, संतोष शर्मा, मनोज महतो, डाक्टर इन्द्र देव साहु, मोहन पाण्डेय, मिथिलेश मंडल, अभिषेक चौधरी, सहित रामगढ़ विधानसभा एवं बरकागांव विधानसभा के अध्यक्ष सहित अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

बैठक की शुरुआत भारत माता डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा संविधान निर्माता भारत रत्न डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तथा माल्यार्पण कर मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। तदोपरांत मंचासीन अतिथियों को बुके देकर तथा अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।स्वागत भाषण विधानसभा संयोजक चन्द्रशेखर चौधरी,संचालन विधानसभा सह संयोजक रंजीत पाण्डेय तथा धन्यवाद ज्ञापन हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह द्वारा किया गया।

Check Also

हजारीबाग में 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

🔊 Listen to this हजारीबाग। जिले की कोर्रा थाना पुलिस ने सियारी चौक के नजदीक …