Breaking News

चतरा के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने प्रतापपुर,जोरी आदि क्षेत्रों का किया तूफानी दौरा

प्रधानमंत्री मोदी जी के लाभकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

मोदी जी ने गरीबों के लिए 2029 तक राशन फ्री कर दिया है: कालीचरण सिंह

चतराl झारखंड प्रदेश के चतरा लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह लगातार तूफानी दौरा कर रहे हैंl जिसका असर अब क्षेत्र में दिखने लगा हैl भाजपा प्रत्याशी सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लाभकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैंl
चतरा लोक सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह सोमवार को प्रतापपुर और जोरी क्षेत्र का दौरा कियाl उनके साथ पूर्व विधायक जनार्दन पासवान,चतरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी गणेश यादव, जिला अध्यक्ष रामदेव भोक्ता, वरिष्ठ नेता शिवकुमार चौबे,विनोद भोक्ता, उमेश भारती जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गईl


चतरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गणेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैंl आज हमारा देश विश्व के चुनिंदा देशों में गिना जा रहा हैl हमारा देश तेजी से विकास करते हुए टॉप फाइव में शामिल हो गया हैl आने वाले 5 वर्षों में मोदी जी अच्छे कार्यों को कर देश को टॉप 3 में ले जाएंगे l उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि आप लोग भाजपा को वोट देखकर कालीचरण सिंह को भारी मतों से जीत दिलाएंl ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 400 को सहयोग मिल सकेl

Check Also

हजारीबाग में 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

🔊 Listen to this हजारीबाग। जिले की कोर्रा थाना पुलिस ने सियारी चौक के नजदीक …