Breaking News

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के विचारों से प्रभावित होकर अनुराग मिश्रा ने थामा आजसू का दामन

पूर्व उपमुख्यमंत्री व आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने माला पहनाकर अनुराग को पार्टी में किया शामिल

हजारीबाग। उद्यमी कौशल के लिए प्रसिद्ध एवं गो-कार्टिंग, पेंटबॉल, बंगी इजेक्टर, जैसी विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का एक अनूठा और व्यापक संयोजन प्रस्तुत करता 8th माइल स्टोन के संस्थापक अनुराग मिश्रा आजसू पार्टी की विचाराधरा और पूर्व उपमुख्यमंत्री व आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के विचारों से प्रभावित होकर औपचारिक तौर पर बीते शनिवार को आजसू में शामिल हो गए। बता दें कि हजारीबाग स्थित शिवम बैंक्वेट हॉल में आयोजित आजसू पार्टी के ग्राम प्रभारी सम्मेलन में पूर्व उपमुख्यमंत्री व आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने आजसू का पट्टा पहनाकर अनुराग मिश्रा को पार्टी में शामिल कराया। इस मौके श्री महतो ने कहा कि अनुराग जैसे प्रतिभाशाली युवा की पार्टी में बहुत जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी की गतिविधियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अनुराग जैसे युवा की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। वहीं आजसू में शामिल होने के बाद अनुराग मिश्रा ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। बताते चलें कि अनुराग का लक्ष्य है कि युवा को प्रेरित करें और उन्हें झारखंड के विकास में योगदान देने की शक्ति प्रदान करें। उनका दृष्टिकोण युवाओं को उनकी संभावनाओं तक पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें झारखंड की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करने को आवाह्न करता है।

कौन हैं अनुराग मिश्रा

अनुराग मिश्रा अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड के कुछ महत्वपूर्ण फिल्मों में काम किया है। अनुराग की पढ़ाई दिल्ली, बंगलुरु जैसे बड़े शहरों से हुई है। फिलहाल अनुराग रांची के 8th माइल स्टोन के सृजनात्मक संस्थापक हैं। अनुराग को उद्यमी कौशल के लिए प्रसिद्ध रांची के उद्यमिता अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अनुराग की नवाचार की प्रेरणा और उनकी तेज़ व्यावसायिक समझ उनके उद्यमों में प्रत्यक्ष होती है। 8th माइल स्टोन पूर्वी भारत में एक परिचालक प्रयास के रूप में अलग होता है, जो गो-कार्टिंग, पेंटबॉल, बंगी इजेक्टर, जैसी विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का एक अनूठा और व्यापक संयोजन प्रस्तुत करता है। अनुराग की दिली ख्वाहिश है कि रोज़गार, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम कर हाशिए पर भी खड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। अनुराग सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा व जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा के ज्येष्ठ पुत्र हैं।

Check Also

हजारीबाग में 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

🔊 Listen to this हजारीबाग। जिले की कोर्रा थाना पुलिस ने सियारी चौक के नजदीक …