Breaking News

पतरातू : भाजपा किसान मोर्चा ने बांटे मिट्टी के दिये

• चलाया वोकल फॉर लोकल जागरूकता अभियान

पतरातू(रामगढ़) :  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा पतरातू के किरीगढ़ा में दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के मुहिम वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।  इस दौरान जागरूकता के लिए भाजपा किसान मोर्चा रामगढ़ जिलाध्यक्ष के द्वारा मिट्टी के सैकड़ों दियों  का वितरण किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता पतरातू किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह और संचालन मंडल उपाध्यक्ष रिंकू देवी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्नी कुशवाहा ने कहा कि हमें अपने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी पर गर्व है। वे देश के सभी लोग के बारे में सोचते हैं और दीपावली में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की सलाह देते हैं। यदि हमें मिट्टी के दीपों का उपयोग करते हैं तो  देश के मिट्टी कारीगरों के बीच खुशियां लौटेगी। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष  प्रदीप महतो, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किशोर महतो, हरीचरण महतो, मलकु बेदिया भुवनेश्वर सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप सिंह, योगेंद्र सिंह, अमरेश सिंह सहित दर्जनों महिला और पुरुष उपस्थित थे।

Check Also

हजारीबाग में 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

🔊 Listen to this हजारीबाग। जिले की कोर्रा थाना पुलिस ने सियारी चौक के नजदीक …