Breaking News

चरही क्षेत्र में नम आंखों से दी गई मां दुर्गा को विदाई

चरही(हजारीबाग)। आदर्श ग्राम जरबा मे भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन चुरचू प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक थाना प्रभारी, जागेश्वर प्रजापति, योगेन्द्र साव द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

दुर्गा पूजा महासमिति ने भव्य विसर्जन जुलूस के साथ किया मां दुर्गे को विसर्जित।विसर्जन जुलूस में चरही जरवा के सुप्रसिद्ध भजन गायक जोली छाबड़ा अपने मनमोहक भजनों से लोगों को झूमाया। शोभा यात्रा में युवाओं एवं महिलाओं का उत्साह चरम सीमा पर था:- अध्यक्ष ।शोभा यात्रा के दौरान गाव शहर जय माता दी के जयकारे से गूंज उठा । चरही जरवा चुरचू तापिन के दुर्गा पुजा महासमिति के द्वारा बुधवार को सुबह दशमी की पूजा अर्चना के पश्चात माता रानी पर चढ़े श्रृंगार को श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया।

एकादशी दिन गुरुवार को दोपहर 11:00 बजे बजे भव्य शोभायात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा पूजा पंडाल से गांव का परिभ्रमण करते हुए नदी तालाब पहुंच कर मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। शोभा यात्रा के दौरान महासमिति के अध्यक्ष जागेश्वर प्रजापति, सचिव किशोर ठाकुर, सुखेन्दु राय, अवध माली ने सहित तमाम पदाधिकारियों को माता रानी की चुनरी ओढ़कर शोभा यात्रा में सम्मिलित किया।भव्य शोभायात्रा के दौरान महिलाएं लाल पीली साड़ी,पुरुष कुर्ते पजामे में शामिल हुए। बच्चे गुलाल से खेलते हुए माता रानी को अंतिम विदाई दिए।

शोभा यात्रा के आगे—आगे महिला ढाक की प्रस्तुति लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।वही शोभायात्रा में पीछे पीछे हजारों महिलाओं के बीच भजन गायक जोली छाबड़ा अपने आदर्श ग्राम जरबा एस के एंड ग्रुप के सदस्यों के संग लोगों को माता रानी के अनेकों भजनों से झूमा रहे थे।नवयुवकों की टोली ने जमकर नृत्य किया। वहीं महिलाओं ने जोली छाबड़ा के गीत पर जमकर नृत्य करते हुए गाव की ओर बढ़ रहे थे तमाम श्रद्धालुगण जय माता दी की जयकारों की गूंज लगा रहे थे।साथ ही साथ तमाम श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना किया।श्रद्धालुओं ने अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए नदी तालाब पहुंचकर माता रानी की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। तत्पश्चात तमाम श्रद्धालुगण पुनः पूजा पंडाल पहुंचकर माता रानी के शांति जल लिये। मुख्य रूप से शामिल मौके पर अध्यक्ष जागेस्वर प्रजापति चुरचू प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक समाजसेवी संजय प्रजापति युगल किशोर साव रामचंद्र रवि, कामाख्या भगत , अवध माली नरेश प्रजापति राजू भगत, बसंत भगत एवं जरबा पंचायत श्रीमती सुनिता देवी, रीना देवी, रूपा अम्बिका शर्मा, बंशी ठाकुर अजय ठाकुर , ओमप्रकाश साव , संजय वर्मा उपस्थित रहे।

 

Check Also

हजारीबाग में 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

🔊 Listen to this हजारीबाग। जिले की कोर्रा थाना पुलिस ने सियारी चौक के नजदीक …