Breaking News

रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने भरा नामांकन

पिता सुबोधकांत सहाय रहे साथ

रांची l रांची लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में यशस्विनी सहाय ने आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दियाlयशस्विनी सहाय के नामांकन के समय राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी मौजूद रहे. प्राप्त जानकारी के अनुसार यशस्विनी सहाय ने 04 सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया है.

पहली बार चुनावी राजनीति में उतर रही हैं यशस्विनी

पेशे से अधिवक्ता यशस्विनी सहाय पहली बार राजनीति में उतरी हैं. वह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनावी राजनीति में पदार्पण कर रही हैं. कांग्रेस आलाकमान ने इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को टिकट नहीं दिया है. उनकी जगह उनकी बेटी यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाया गया है. नामांकन से पहले यशस्विनी सहाय ने कई मंदिरों में जाकर भगवान की पूजा-अर्चना की. उसके बाद अपने समर्थकों के साथ पैदल ही डीसी कार्यालय पहुंचीं.

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगी – यशस्विनी सहाय

रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि उन्हें जनता का प्यार और समर्थन मिलेगा. 04 सेट में नामांकन पत्र दाखिल करने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सांसद संजय सेठ को जवाब देना होगा.

बेटी की नई जीवन की शुरुआत- सुबोधकांत सहाय

अपनी बेटी यशस्विनी सहाय का नामांकन दाखिल करने के बाद डीसी ऑफिस से बाहर निकले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि उनकी बेटी आज से नए जीवन की शुरुआत कर रही है. उनकी बेटी सोशल एक्टिविस्ट रही है, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है. जनता उसे आशीर्वाद देगी.

सभी 14 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का दावा

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के नामांकन कार्यक्रम में शामिल झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि पूरे राज्य में इंडिया गठबंधन का हवा है. सभी 14 सीटों पर इंडिया ब्लॉक की जीत होगीl

Check Also

मनीष जायसवाल के पक्ष में भुरकुंडा कोयलांचल में निकाला गया मोटरसाइकिल जुलूस

🔊 Listen to this भुरकुंडा। भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र में हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के …